जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

डिग्री कॉलेज में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली, प्राचार्य पंकज कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

चंदौली जिले में राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश के आदेश अनुसार पंडित कमलापति महाविद्यालय में स्विप योजनान्तर्गत मतदाता जागरूकता अभियान के माध्यम से विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
 

संकल्प हमारा ना टूटे, कोई मतदाता ना छूटे के लगे नारे

कई और नारों से गूंजती रही मतदाता जागरूकता रैली

निर्वाचन आयोग की पहल पर चल रहा अभियान

चंदौली जिले में राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश के आदेश अनुसार पंडित कमलापति महाविद्यालय में स्विप योजनान्तर्गत मतदाता जागरूकता अभियान के माध्यम से विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें की प्रातः 11:00 से 12:00 तक 1 घंटे की अवधि के उपरांत निबंध व लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया‌। जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभा किया। तदोपरांत मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के अनेक छात्र-छात्राओं ने रोवर्स रेंजर्स करने वाले विद्यार्थियों में सैकड़ो की संख्या में पूरे जोश व उत्साह के साथ संपन्न होकर हिस्सेदारी सुनिश्चित की। 

voter awareness rally


आपको बता दे कि संकल्प हमारा ना टूटे कोई मतदाता ना छूटे इस प्रकार के विविध नारों से रैली गूंज मान रही। मतदाता जागरूकता रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर पंकज कुमार झा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 


इस दौरान प्रो पंकज कुमार झा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस अर्थात 25 जनवरी, 1950 को मनाने के लिए देशभर में वर्ष 2011 से प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है । मतदाता जागरूकता का प्रमुख उद्देश्य, नागरिकों में निर्वाचकीय जागरूकता पैदा करना और उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। जो देश के समस्त मतदाताओं को समर्पित हैं।
 

voter awareness rally

 

इस मौके पर महाविद्यालय के सभी अध्यापक डॉक्टर रितु खरवार,डॉ संगीता,के एल भारती, डॉक्टर अरविंद कुमार,डॉक्टर सुमना मुखर्जी, दिलशाद अंसारी, अमित कुमार, डॉ रविंकांत भारद्वाज उपस्थित रहे।



 

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*