जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

कृषि विज्ञान केन्द्र चन्दौली का पूर्वानुमान, ऐसा रहेगा 6 अक्टूबर तक मौसम

 

चंदौली जिले के मौसम विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अगले आने वाले सप्ताह में मौसम बदलते रहने की संभावना है। बताया जा रहा है कि हल्की गरज चमक के साथ नियमित रूप से बरसात होती रहेगी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्रारा प्राप्त मौसम पूर्वानुमान आंकड़ो के अनुसार आगामी सप्ताह (02 अक्टूबर - 06 अक्टूबर) में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम  वर्षा होने की संभावना है तथा बादल रहने का अनुमान है। औसत अधिकतम तापमान 32.0 से 34.0 डिग्री सेंटीग्रेड के मध्य, न्यूनतम तापमान 24.0 से 26.0 डिग्री सेंटीग्रेड के मध्य एवं आर्द्रता 92% से 97 % के मध्य तथा सामान्य गति से ज्यादातर पश्चिम – दक्षिण  दिशा की ओर हवा चलने की संभावना है। 

डॉ. एस. पी. सिंह   
वरिष्ठ वैज्ञानिक एवम् अध्यक्ष 
कृषि विज्ञान केन्द्र, चन्दौली  
कृष्ण मुरारी पांडेय ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि खेती बारी के हिसाब से यह मौसम काफी लाभदायक है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*