जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

Chandauli Weather Update : चंदौली जिले में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, आज से तीन दिन तक बारिश की सम्भावना अधिक

चंदौली जिले के मौसम में बृहस्पतिवार से बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं और कहीं कहीं मध्यम बारिश हो सकती है।
 

मौसम को लेकर आया है अलर्ट

कर लीजिए अगले तीन-चार दिनों की तैयारी

जिले में हवा के साथ-साथ बारिश की भी संभावना

चंदौली जिले के मौसम में बृहस्पतिवार से बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं और कहीं कहीं मध्यम बारिश हो सकती है। इससे अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक गिरावट भी हो सकती है। रविवार से मौसम सामान्य हो जाएगा। 


मंगलवार और बुधवार जिले का सबसे ज्यादा गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री पर पहुंच गया था। बुधवार को सुबह से बादल छाए रहे और करीब 15 किलोमीटर की रफ्तार से पुरवा हवा चलती रही। इससे पसीना और चिपचिपी गर्मी से लोग परेशान रहे। पंखे व कूलर की हवा भी बेअसर रही। लोगों को लगा कि अब प्रचंड गर्मी का दौर आरंभ होगा लेकिन इस बीच मौसम विभाग से मिली जानकारी ने कुछ राहत दी है। 


जानकारी में बताया जा रहा है कि मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री पर रहा जो बुधवार को भी बना रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप के कारण सड़कों पर लोगों की आवाजाही काफी कम रही। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को हुई। गर्म मौसम के कारण गेहूं की कटाई भी धीमी हो गई है। किसान भोर और रात में ही गेहूं की कटाई कर रहे हैं। अभी अधिकांश गेहूं काटने के बाद सिवान में ही रखी हुई है। ऐसे में अगर बारिश हुई तो फसल बर्बाद हो जाने का खतरा भी है। 


इस सम्बंध में राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में परिवर्तन हो रहा है। देश के कई हिस्सों में बिना मौसम बारिश हो रही है जिसका असर चंदौली पर भी पड़ सकता है। उन्होंने किसानों को कटी हुई फसल सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी है।

                                                                                                                                               

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*