जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

लगातार बदल रहा है मौसम, बीमारियों से बचने की जरूरत, जानिए कैसा रहेगा अगले 48 घंटे मौसम

मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बीते बृहस्पतिवार और रविवार को आई आंधी और बारिश के बाद गर्मी से कुछ राहत थी, लेकिन मंगलवार से गर्मी की बढ़ने लगी।
 

कुछ दिनों से मे मौसम में लगातार हो रहा है बदलाव

किसानों के साथ-साथ आम लोग हे रह् परेशान

अगले 48 घंटे तक मौसम में बदलाव के आसार नहीं

चंदौली जिले के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बीते बृहस्पतिवार और रविवार को आई आंधी और बारिश के बाद गर्मी से कुछ राहत थी, लेकिन मंगलवार से गर्मी की बढ़ने लगी। इन दिनों अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि भी होगी। हालांकि आने वाले बृहस्पतिवार को एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। 


मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन से जहां लोग बीमार पड़ने रहे हैं, वहीं गेहूं व आम की फसल पर विपरीत प्रभाव पड़ने से किसान भी परेशान हैं। मंगलवार को सुबह से धूप खिली रही। इससे दिन में अधिकतम तापमान सोमवार के 33 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा 35 पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पर पर बना रहा। 


हालांकि दिन में हवा चलने से थोड़ी राहत मिली। अप्रैल माह में अब तक जिले के मौसम में खूब उतार चढ़ाव देखन को मिला है। आंधी के साथ हल्की बारिश से मौसम सुहाना बना रहा। 


मौसम विभाग के अनुसार जिले में बारिश व आंधी के दौर पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। अगले 48 घंटे तक मौसम साफ रहेगा और तापमान में वृद्धि होगी। इसके बाद जिले में बादलों की आवाजाही हो सकती है और बूंदाबांदी के बीच बादलों की गड़गड़ाहट भी सुनाई दे सकती है। इसकी वजह यह है कि 16 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जो क्षेत्र को प्रभावित करेगा। 


राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 16 अप्रैल को आसमान साफ रहेगा। दिन चढ़ने के साथ ही तेज धूप होगी। वहीं 17 अप्रैल को पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है। 18 अप्रैल को भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

                                                                                                                                                                                                                                                       

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*