जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बिजली कनेक्शन काटे जाने से नाराज़ महिलाओं ने विद्युत कर्मियों का किया घेराव, पुलिस ने सुलझाया मामला ​​​​​​​​​​​​​​

शहाबगंज बिजली विभाग द्वारा बकाया बिल को लेकर एक मुश्त समाधान योजना चल रहा है। जहां बिजली उपभोक्ताओं को ओटीएस कटाने पर सरचार्ज में छूट मिलता है।
 

अमांव गांव के दलित बस्ती के काटे गए 100 कनेक्शन

महिलाओं ने मचाया बवाल तो बुलानी पड़ी पुलिस

दोनों पक्षों को समझाकर मामला कराया शांत

चंदौली जिले के शहाबगंज बिजली विभाग द्वारा बकाया बिल को लेकर एक मुश्त समाधान योजना चल रहा है। जहां बिजली उपभोक्ताओं को ओटीएस कटाने पर सरचार्ज में छूट मिलता है। बिजली विभाग द्वारा शुक्रवार को अमांव गांव में कैम्प का आयोजन किया गया। जहां कैम्प के दौरान जेई संजीव कुमार के नेतृत्व में दलित बस्ती में जाकर बकाया बिल को लेकर कनेक्शन काटा जाना लगा। लगभग 100 घरों की कनेक्शन काट दिया गया। इससे गांव की महिलाएं आक्रोशित होकर बिजली कर्मचारियों का घेराव कर बंधक बना लिया गया। 


वही आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग द्वारा कभी भी बिल नही दिया जाता। वही जब बकाया बिल वसूली के लिए आए तो बिना नोटिस दिए ही कनेक्शन काट दिया गया। जबकि किस व्यक्ति का कितना बिल है यह किसी को मालूम ही नही है। इस भीषण ठंड के मौसम में बिजली के बिना जीवन गुजारना मुश्किल हो जायेगा। गांव कि महिलाएं उच्चाधिकारियों को बुलाने पर अड़ गई। वही सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बीच बचाव किया। वही कनेक्शन जोड़े जाने के बाद ग्रामीण शांत हुए। 


 Woman Protest

वही जेई संजीव कुमार ने बताया कि बकाया बिल के लिए अभियान चलाया गया था। सभी लोगों ने बिल जमा करने का आश्वासन दिया है। तब जाकर कनेक्शन जोड़ा गया है।

                                                                                                                                                                                                                          
 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*