अलीनगर थाना व RPF की संयुक्त कार्रवाई, 87 लीटर शराब के साथ 11 गिरफ्तार
बिहार की ओर शराब लेकर जा रहे 11 तस्कर अरेस्ट
एक लाख 30 हजार रुपये की शराब बरामद
लोको कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार
चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अलीनगर थाना पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की संयुक्त कार्रवाई में रविवार को अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई। इस कार्रवाई में 87 लीटर देशी व विदेशी शराब के साथ कुल 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 5 महिलाएं व 6 पुरुष शामिल हैं। बरामद शराब की अनुमानित कीमत बिहार राज्य के अनुसार लगभग ₹1,30,500 बताई जा रही है।

पुलिस की इस सफलता को अवैध शराब के कारोबार पर एक कड़ा प्रहार माना जा रहा है। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चन्द्रशेखर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर कृष्ण मुरारी शर्मा के पर्यवेक्षण तथा अलीनगर थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र के नेतृत्व में की गई।
कहाँ और कैसे हुई कार्रवाई
दिनांक 06 जुलाई 2025 को सुबह लगभग 11:45 बजे आरपीएफ महिला उपनिरीक्षक सरिता गुर्जर द्वारा दी गई सूचना के आधार पर लोको कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मौके से कुल 11 लोगों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
बरामद शराब का विवरण
पुलिस ने जिन शराब की बोतलों और पैकों को बरामद किया है, उनमें शामिल हैं:
45 टेट्रा पैक ब्लू लाइम देशी शराब (200 एमएल प्रति पैक)
07 बोतल रॉयल स्टैग (750 एमएल प्रति बोतल)
181 टेट्रा पैक आफ्टर डार्क (180 एमएल प्रति पैक)
08 बोतल रॉयल चैलेंज (750 एमएल प्रति बोतल)
136 टेट्रा पैक ऑफिसर्स चॉइस (180 एमएल प्रति पैक)
20 कैन किंगफिशर बीयर (500 एमएल प्रति कैन)
कुल शराब की मात्रा करीब 87 लीटर है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते
संजू देवी, नवादा
देवन्ती देवी, सासाराम
रेखा देवी, पटना
सावित्री देवी, पटना
मंजूरिया देवी, बेगूसराय
रंजीत कुमार गुप्ता, भोजपुर
दिनेश कुमार, वैशाली
अंकित कुमार, पटना
रंजन प्रसाद, रोहतास
मुकेश कुमार, गया
अमन सिंह, पटना
इन सभी के विरुद्ध थाना अलीनगर में मुकदमा संख्या 273/25, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
कार्यवाही में शामिल पुलिस अधिकारियों में निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र, चौकी प्रभारी जफरपुर उपनिरीक्षक गिरीशचंद्र राय, कांस्टेबल सत्येन्द्र यादव, महिला कांस्टेबल सुनिधि सिंह के साथ RPF महिला उपनिरीक्षक सरिता गुर्जर, सहायक उपनिरीक्षक प्रभुनाथ राय, महिला कांस्टेबल रशीदा बानो, कांस्टेबल प्रिंस कुमार व अजय कुमार शामिल थे।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







