जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

चकिया पुलिस ने पकड़ा 15 हजार का इनामी, अलीनगर पुलिस ने दबोचा एक वारंटी

बचाऊ पुत्र पुनवासी बिन्द निवासी ग्राम घटमापुर थाना चैनपुर जिला कैमूर भभुआ बिहार को भी गिरफ्तार किया गया । जिसके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई।
 

चकिया पुलिस के हत्थे चढ़ा 15 हजार का इनामिया अपराधी

साथ में एक गांजा तस्कर भी गिरफ्तार

अलीनगर पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

चंदौली जिले के चकिया पुलिस टीम द्वारा दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक अभियुक्त के पास 5 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ तथा एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई। वहीं एक अभियुक्त के विरुद्ध 15,000 का इनाम घोषित किया गया था जो कि पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इसी क्रम में अलीनगर पुलिस टीम द्वारा भी एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अलीनगर पुलिस टीम द्वारा बीरबल पुत्र भगवान दास निवासी खर्रा थाना अलीनगर जनपद चंदौली को गिरफ्तार किया गया। इसी क्रम में चकिया पुलिस टीम द्वारा सोनू बिंद पुत्र सुखनाथ बिंद निवासी ग्राम घटमापुर थाना चैनपुर जिला कैमूर भभुआ बिहार को गिरफ्तार किया गया। इस अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए इसके ऊपर 15000 का इनाम घोषित किया गया था।

arrested

वहीं बचाऊ पुत्र पुनवासी बिन्द निवासी ग्राम घटमापुर थाना चैनपुर जिला कैमूर भभुआ बिहार को भी गिरफ्तार किया गया । जिसके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई। साथ में 5 किलो 28 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है ।

इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चकिया थाने से थाना अध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति, उप निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय,  उप निरीक्षक यज्ञ नारायण यादव, हेड कांस्टेबल अनुज यादव, हेड कांस्टेबल राकेश यादव सम्मिलित रहे तथा अलीनगर पुलिस टीम से प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक अनिल कुमार पासवान, हेड कांस्टेबल अनंत देव यादव सम्मिलित रहे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*