जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

छेड़खानी करने पर तत्काल हो जा रही है जेल, देख लीजिए सकलडीहा का नमूना ​​​​​​​

इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव के साथ उपनिरीक्षक लक्ष्मीकान्त मिश्र, उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव और कॉन्स्टेबल अरुण कुमार वर्मा शामिल थे।
 

मिशन शक्ति के तहत फिर से बड़ी कार्रवाई

महिलाओं पर फब्तियां कसने वाले 2 शोहदे गिरफ्तार

नहर पुलिया के पास से हुई गिरफ्तारी

चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के कड़े निर्देशों पर, मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं के प्रति अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चंदौली पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार किया है। इसी क्रम में, सकलडीहा पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थान पर अश्लील टिप्पणी और फब्तियां कसने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर और क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के मार्गदर्शन में, प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में सकलडीहा पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

नहर पुलिया के पास से हुई गिरफ्तारी
यह कार्रवाई दिनांक 05.10.2025 को की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम अमावल स्थित नहर पुलिया के पास दो युवक अक्सर आने-जाने वाली महिलाओं व लड़कियों को देखकर उनसे अश्लील बातें बोलते हैं, गाना गाते हैं और फब्तियां कसते हैं। यह कृत्य महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए खतरा उत्पन्न कर रहा था।

तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की और दोनों अभियुक्तों को रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान मनीष (उम्र 24 वर्ष) पुत्र अर्जुन और बिराज (उम्र 19 वर्ष) पुत्र प्रेमचन्द के रूप में हुई है, जो दोनों ग्राम बलारपुर, थाना सकलडीहा के निवासी हैं।

दोनों अभियुक्तों को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 (अश्लील कार्य और गाने गाना) के तहत गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ क्रमशः मुकदमा अपराध संख्या 198/2025 और मुकदमा अपराध संख्या 199/25 दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव के साथ उपनिरीक्षक लक्ष्मीकान्त मिश्र, उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव और कॉन्स्टेबल अरुण कुमार वर्मा शामिल थे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*