जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

महेशुआ गांव के 2 शातिर चोर अरेस्ट, चोरी का सामान भी हुआ बरामद

दोनों आरोपियों ने 10 सितंबर की रात पूनम देवी के घर से पांच सेट पीली धातु के गहने, एक बोरी चावल और ₹5000 नगद चोरी किए थे।
 

सकलडीहा पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार

चार सेट गहने और एक बोरी चावल बरामद

10 सितंबर की रात पूनम देवी के घर से की थी चोरी

चंदौली जनपद में सकलडीहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया सामान बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनन्त चन्द्रशेखर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी के मार्गदर्शन में की गई।

प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित टीम ने थाना सकलडीहा पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 176/2025 धारा 331(4)/305(a)/317(2) BNS के तहत वांछित अभियुक्तों प्रमोद कुमार (25 वर्ष) और प्रशान्त कुमार उर्फ मद्दर (19 वर्ष), निवासी महेशुआ नई बाजार, को ग्राम महेशुआ से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों ने 10 सितंबर की रात पूनम देवी के घर से पांच सेट पीली धातु के गहने, एक बोरी चावल और ₹5000 नगद चोरी किए थे।

गिरफ्तारी के समय पुलिस ने उनके पास से चार सेट गहने, एक बोरी चावल और ₹2500 नगद बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना को स्वीकार किया और बताया कि शेष सामान उन्होंने बेच दिया है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव के साथ उपनिरीक्षक विजय राज, हेड कांस्टेबल सुरेश यादव, सुशील यादव और कांस्टेबल किशन कुमार ने सराहनीय भूमिका निभाई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

चंदौली पुलिस की इस तत्परता से क्षेत्र में अपराधियों के मनोबल पर लगाम लगी है और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*