जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

कंदवा पुलिस की कार्रवाई, 25 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ा

पुलिस ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त अपरबल यादव जिले के धानापुर इलाके के ग्राम खरिहनियां का रहने वाला है। इसे आज 13 अक्टूबर को सुबह 07.00 बजे अमडा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।
 

 25 हजार रुपए का पुरस्कार घोषित अपरबल यादव अरेस्ट

शातिर पशु तस्कर व गैंगस्टर एक्ट में था वांछित

धीना पुलिस ने अमड़ा तिराहे से पकड़ा

चंदौली जिले में महिला को भी थाना प्रभारी के रूप में चार्ज दिया गया है। निरीक्षक कंदवा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक 25 हजार रुपए का पुरस्कार घोषित गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त और शातिर पशु तस्कर को थाना कंदवा पुलिस ने अमड़ा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। इसके खिलाफ जिले के कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं।
जिले में पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने तथा अपराध में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन मे चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, प्रभारी निरीक्षक श्यामा तिवारी के नेतृत्व में थाना कंदवा पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 25000 रुपया का पुरस्कार घोषित शातिर पशु तस्कर व गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त अपरबल यादव (उम्र 43 वर्ष) पुत्र मुसाफिर यादव को अरेस्ट कर लिया।

पुलिस ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त अपरबल यादव जिले के धानापुर इलाके के ग्राम खरिहनियां का रहने वाला है। इसे आज 13 अक्टूबर को सुबह 07.00 बजे अमडा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद थाने पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या  89/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना वांछित व फरार अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई की गयी।   
आपराधिक इतिहास-
1-मु0अ0सं0 46/2022 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम।
2- मु0अ0सं0 54/2022 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम।
3- मु0अ0सं0 78/2022 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम।
4- मु0अ0सं0 89/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना कन्दवा जनपद चन्दौली।
5- मु0अ0सं0 36/2021 धारा 323/504/506 भादवि थाना धानापुर जनपद चन्दौली।
6. मु0अ0सं0 129/2022 धारा 323/504/506 भादवि थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली।
7. मु0अ0सं0 327/2017 धारा 138(B) भारतीय विद्युत अधिनियम थाना चन्दौली जनपद चन्दौली।
8. मु0अ0सं0 391/2018 धारा 323/504/506 भादवि थाना चन्दौली जनपद चन्दौली।
9. मु0अ0सं0 07/2021 धारा 26 भारतीय वन अधिनिम थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली।

इसको गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक श्यामा तिवारी के साथ-साथ उपनिरीक्षक मुन्ना राम, हेड कांस्टेबल संतोष सिंह, रजत पाण्डेय, महिला रुबी सिंह शामिल थीं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*