जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

लाठी डंडा लेकर हमला बोलने वाले अरेस्ट, बच्चों के विवाद के बाद भट्ठे पर बोला था धावा

सकलडीहा कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी में बताया जा रहा है कि सुमित कुमार पुत्र उदल राम,  रामअवतार राम पुत्र स्व. पोल्हावन और अवनीश उर्फ करिया पुत्र रामअवध को धर दबोचा गया है।
 

हत्या का प्रयास करने वाले वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पकड़े 3 आरोपी

अमूल दूध डेरी डेढगांवा पर 1 फरवरी के हुआ था विवाद

चंदौली जिले की सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने  अमूल दूध डेरी डेढगांवा पर 1 फरवरी पर हुए विवाद के बाद आधा दर्जन से अधिक लोगों ने ईंट के भट्ठे पर धावा बोलकर हमला किया था। उसी मामले में कार्रवाई करके पुलिस ने 3 लोगों को जेल भेज दिया है।

 पुलिस अधीक्षक चन्दौली डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज के गहन मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक सकलडीहा राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये गिरफ्तारी अभियान में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 23/2024 धारा 147,148,323,504,506,427,308,307 भादवि के वांछित अभियुक्तों को धर दबोचा गया।

सकलडीहा कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी में बताया जा रहा है कि सुमित कुमार पुत्र उदल राम,  रामअवतार राम पुत्र स्व. पोल्हावन और अवनीश उर्फ करिया पुत्र रामअवध को धर दबोचा गया है। ये तीनों डेढगांवा गांव के रहने वाले हैं। थाना सकलडीहा पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि दिनांक 3 फरवरी 2024 समय को रात 22 बजे नौरंगाबाद तिराहे से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

मामले में बताया जा रहा है कि दिनांक 1 फरवरी 2024 की शाम अमूल दूध डेरी डेढगांवा पर पहले दूध देने की बात को लेकर बच्चों के आपसी मारपीट व वाद विवाद को लेकर बदला लेने की भावना से डेढ़गांवा के रहने वाले अभियुक्तगणों 1. सुमित कुमार पुत्र उदल राम, 2. जयकृष्ण कुमार उर्फ पुन्दा पुत्र स्व. रामरुप, 3. रामअवतार राम पुत्र पोल्हावन 4.शमशेर राम पुत्र स्व. रमेश, 5.सुनील पुत्र लालचन्द्र राम, 6.अवनीश उर्फ करिया पुत्र रामअवध,  7.सर्वेश कुमार पुत्र सोमारु,  8.वकील पुत्र स्व. डबल राम ने लाठी डण्डा, रॉड, फावडा से लैस होकर पखन्डू सिंह के ईंट भट्ठा पर जाकर हमला बोल दिया।

बताया जा रहा है कि भट्ठे पर मौजूद व्यक्तियों में से राहुल सिंह पुत्र योगेन्द्र सिंह तथा ज्योति सिंह पुत्र चन्द्रमा सिंह को गाली गलौज करते हुए जान से मार देने की नियत से लाठी डण्डा, रॉड, फावड़ा से मारना-पीटना शुरू कर दिया। इसके अलावा भट्ठे पर बने कमरे के टीन शेड, कुर्सी, लकड़ी का तख्त व ट्रैक्टर को भी तोड़ दिया। जब भट्ठे पर मौजूद अन्य व्यक्तियों के बीच बचाव करने की कोशिश की गयी तो उनको भी  जान से मार देने की धमकी देते हुए चले गये थे।

इस घटना के बाद थाना सकलडीहा कोतवाली में वादी की लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या-23/2024  धारा 147, 148, 323, 504, 506, 427, 308, 307 भादवि बनाम उपरोक्त अभियुक्तगण पंजीकृत कराकर कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में सकलडीहा कोतवाल राजीव कुमार सिंह, डेढ़ावल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुरेश प्रकाश सिंह, उपनिरीक्ष रामकेवल यादव और कांस्टेबल अरविन्द सिंह शामिल थे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*