चकिया पुलिस को बड़ी सफलता, बंद मकान से चोरी के मामले में 3 अभियुक्त गिरफ्तार
लदबेदिया पहाड़ी के पास से पकड़े गए चोर
बरामद हुए चोरी का सामान
पूछताछ में किया चोरी की घटना का खुलासा
चंदौली जिले में अपराध और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चकिया पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बंद मकान से चोरी के मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक दिगम्बर कुशवाहा व क्षेत्राधिकारी चकिया नामेन्द्र कुमार रावत के पर्यवेक्षण में, 24 जुलाई 2025 को पुलिस टीम ने लदबेदिया पहाड़ी के किनारे ग्राम डोडापुर जाने वाले रास्ते पर कार्रवाई करते हुए तीनों चोरों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम हैं:-
अजय खरवार (निवासी शेरपुर, मुहम्मदाबाद)
छोटू चौहान (निवासी दुर्गानगर, वार्ड नं. 8)
किशन चौहान (निवासी मुहम्मदाबाद)
बरामद हुआ चोरी का सामान
तीनों अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने एक LG कंपनी की LED टीवी, दो मिक्सर और दो ग्राइंडर बरामद किए। यह सामान कालिका धाम कॉलोनी के बंद मकान से चोरी किया गया था।
पूछताछ में किया चोरी की घटना का खुलासा
पुलिस पूछताछ में तीनों ने स्वीकार किया कि तीन दिन पहले उन्होंने एक बंद मकान की छत से अंदर घुसकर चोरी की थी। अजय और छोटू मकान के अंदर गए थे, जबकि किशन चौहान बाहर निगरानी कर रहा था। चोरी के बाद सभी अपने-अपने घर चले गए थे। पकड़े जाने के समय वे चोरी का सामान लेकर बेचने की कोशिश में थे।
गिरफ्तारी टीम की सराहनीय कार्रवाई
गिरफ्तारी में पुलिस टीम का अहम योगदान रहा, जिसमें थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, उप निरीक्षक सुनील कुमार व प्रवीण चंद्र सिंह,
हेड कांस्टेबल जिल्लुर रहमान, ज्ञान प्रकाश, और रविशंकर शामिल थे।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








