नारियल के नीचे छिपाकर हो रही थी ट्रक से गांजा तस्करी, 149 किलो अवैध गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
चंदौली पुलिस ने बड़ी सफलता पाई
डीसीएम ट्रक में छिपा 149 किलो अवैध गांजा बरामद
नारियल पानी के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा था गांजा
तीन शातिर तस्कर गिरफ्तार
चंदौली जिले के थाना चंदौली पुलिस टीम ने 26 अगस्त को जियो पेट्रोल पम्प कटसिला के पास एक डीसीएम ट्रक से 149 किलो अवैध गांजा बरामद किया। पुलिस ने इस कार्रवाई में तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 29,80,000 रुपये बताई जा रही है।
आपको बता दें कि अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन, पीयूष मोर्डिया और पुलिस उपमहानिरीक्षक क्षेत्रवाराणसी, वैभव कृष्ण व पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस टीम ने मुखबिर से सूचना मिलने के बाद मझवार स्टेशन के पास डीसीएम ट्रक की चेकिंग शुरू की।
सूचना मिलते ही चालक और तीनों तस्करों ने ट्रक रोकने की जगह से पहले भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया। जब ट्रक की जांच की गई तो 7 बोरी भूरे रंग की पालिथीन में बंद 149 किलो गांजा नारियल पानी के नीचे छिपा हुआ मिला। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि इसे बिहार ले जाया जा रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्तों में राजीव विश्वकर्मा (44 वर्ष), आशीष कुमार मिश्रा (30 वर्ष) और बसंत विश्वकर्मा (25 वर्ष) शामिल हैं। उनके खिलाफ थाना चंदौली में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस टीम में प्र0नि0 संजय कुमार सिंह, नि0 रामजीत यादव, उ0नि0 रावेन्द्र सिंह, उ0नि0 विनोद कुमार सिंह, हे0कां0 धीरेन्द्र यादव और का0 प्रियेश यादव शामिल थे, जिन्होंने कुशल समन्वय के साथ यह कार्रवाई पूरी की।
पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए इस तरह की चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि वे किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण बनाया जा सके।
इस सफल गिरफ्तारी और बरामदगी से न केवल तस्करों के काले धंधे पर रोक लगेगी, बल्कि जिले में नशे के खिलाफ पुलिस की सख्ती का भी संदेश जाएगा।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








