एक साथ जेल भेजे गए आधा दर्जन वांटेड व वारंटी अपराधी, जानिए इनके नाम
वांछितों व वारंटियों के विरूद्ध चला अभियान
2 वांछित व 4 वारंटियों को पकड़ कर भेजा जेल
धीना, बबुरी, सैयदराजा थाना क्षेत्र में की गयी गिरफ्तारी
चंदौली पुलिस के द्वारा मंगलवार को वारंटियों और वांछितों को पकड़ने के लिए चलाए गए अभियान में दो वांछित तथा चार वारंटियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। अलग-अलग थाना क्षेत्र में की गई इस कार्यवाही से वांछितों और वारंटी अभियुक्तों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान धीना, बबुरी, सैयदराजा थाना क्षेत्र में गिरफ्तारी की कार्रवाई में कुल 6 अभियुक्तों को जेल भेजा गया।
एसपी आदित्य लांग्हे के द्वारा जनपद में विभिन्न अभियोगों में वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर, क्षेत्राधिकारी सकलडीहा के पर्यवेक्षण में जनपद के थाना धीना,थाना बबुरी, थाना सैयदराजा द्वारा 2 वांछित व 4 वारंटियों सहित कुल 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
ये अपराधी जेल भेजे गए हैं...
थाना–धीना:- (वारंटी)
1.अभियुक्त रमेश पुत्र स्वर्गीय श्याम लाल प्रजापति
2.अभियुक्त सुरेश पुत्र स्वर्गीय श्याम लाल प्रजापति निवासीगण ग्राम पिपरी थाना धीना जनपद चन्दौली
(सम्बन्धित मुकदमा नंबर- 400007/2018 और मुकदमा अपराध संख्या59/2017 धारा 427/504 भादवि थाना धीना जनपद चन्दौली संबंधित न्यायालय सीजे (जे0डी0) एफटीसी द्वितीय चंदौली)
3.अभियुक्त छोटेलाल मौर्य उर्फ नंदकिशोर पुत्र स्वर्गीय राजाराम मौर्य निवासी ग्राम पिपरी कुटिया थाना धीना जनपद चंदौली (संबंधित न्यायालय सीजे जे0डी0 एफटीसी द्वितीय चंदौली मुकदमा नंबर 623/ 2019 मुकदमा अपराध संख्या 35/2019 धारा 457/ 380/ 411 भादवि थाना धीना जनपद चंदौली)

थाना -बबुरी (वारंटी)
1.अभियुक्त प्यारे पुत्र सदरी निवासी ग्राम बिन्दपुरवा थाना बबुरी जनपद चन्दौली
(सम्बन्धित न्यायालय मा0 न्यायालय अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट चकिया चन्दौली मुकदमा अपराध संख्या 567/97 धारा 323,324 भादवि थाना बबुरी जनपद चन्दौली)

थाना सैयदराजा- (वांछित)
1.अभियुक्त राहुल यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी ग्राम बनौली डिग्घी थाना व जनपद चन्दौली
2.अभियुक्त अरविन्द पुत्र हरिदास निवासी ग्राम फुटिया थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली
(सम्बन्धित मुकदमा अपराध संख्या 240/2024 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनिमय 325 बीएनएस)
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








