वारन्टियों व वांछितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान, 7 लोग भेजे गए जेल
विशेष अभियान के तहत हो रही गिरफ्तारी
अलग अलग थानों ने कुल 7 वारन्टी अभियुक्त पकड़े
जानिए कौन कहां से गया जेल
चंदौली जनपद में अलग-अलग थाना क्षेत्र में वारंटियों और वांछितों के खिलाफ चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान में ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। विशेष अभियान में पुलिस ने कुल 7 वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इसमें सर्वाधिक अभियुक्त कंदवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में वारन्टी व वांछितों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में समस्त क्षेत्राधिकारीगण के कुशल पर्यवेक्षण में कुल 7 वारण्टी अभियुक्तों में थाना बबुरी द्वारा 1, थाना चकिया द्वारा 1, थाना धीना द्वारा 2, थाना कंदवा द्वारा 3 को गिरफ्तार करके कार्रवाई की जा रही है।

थाना बबुरी की गिरफ्तारी
प्रभारी निरीक्षक थाना बबुरी मुकेश कुमार तिवारी के कुशल नेतृत्व में बबुरी पुलिस न्यायालय अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट चकिया जनपद चन्दौली द्वारा निर्गत एनबीडब्लू मुकदमा नंबर 94424 सरकार बनाम राजेश मौर्य अन्तर्गत धारा 323,504,506 भादवि0 थाना बबुरी जनपद चन्दौली से सम्बन्धित वारण्टी भानू प्रताप पुत्र राजेश मौर्य निवासी ग्राम कोदोचक थाना बबुरी जनपद चन्दौली के घर पर दबिश दिया गया तो वारण्टी अपने घर पर मौजूद मिला। तस्दीक वारण्टी भानू प्रताप पुत्र राजेश मौर्य उपरोक्त को उसके घर से समय करीब 08.00 बजे कारण गिरफ्तारी बताते हुए गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

थाना चकिया की गिरफ्तारी
थानाध्यक्ष अतुल कुमार मय हनराह द्वारा न्यायालय से निर्गत NBW से संबंधित वारंटी राजेश सोनकर पुत्र स्व. मुन्नीलाल निवासी ग्राम मुहम्मदाबाद थाना चकिया जनपद चन्दौली उम्र 52 वर्ष को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

थाना धीना की गिरफ्तारी
प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव मय हमराह द्वारा वारन्टी अभियुक्तागण रामवृक्ष राजभर पुत्र फुल्लू और रामकृत उर्फ किरीत पुत्र फुल्लू को पकड़ा गया है। दोनों ग्राम डैना थाना धीना जनपद चन्दौली के रहने वाले हैं और मुकदमा नंबर 1956/2017 अपराध संख्या 44/2007 धारा 323/504/506 भादवि थाना धीना जनपद चन्दौली सरकार बनाम दीनानाथ राजभर को उनके घर से क्रमशः समय करीब 7.30 बजे नियमानुसार गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना कंदवा की गिरफ्तारी
प्रभारी निरीक्षक दयाराम गौतम थाना कन्दवा द्वारा गठित टीम के द्वारा मुकदमा नंबर 473/16 धारा 323/504 भादवि थाना कन्दवा जनपद चन्दौली से सम्बंधित 2 नफर वारण्टी मन्त्री राम पुत्र लोचन राम निवासी ग्राम ओयरचक थाना कन्दवा जनपद चन्दौली और रतनराम पुत्र लोचनराम निवासी ग्राम ओयरचक थाना कन्दवा जनपद चन्दौली को उनके घर के बाहर से गिरफ्तार किया गया ।
तथा मुकदमा नंबर 208/19 धारा 323/427 भादवि से सम्बंधित एनबीडब्लू / वारंटी शंकर बिन्द पुत्र जयराम निवासी ग्राम धनाइतपुर थाना कन्दवा जनपद चन्दौली को उनके घर के बाहर से गिरफ्तार किया गया।
तीनों को पकड़े जाने के बाद थाना कन्दवा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







