जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

इस एक गलती के लिए बबुरी पुलिस ने 13 लोगों को भेजा जेल, जानिए क्या था मामला

बबुरी पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की यह कार्रवाई काफी चर्चा में रही।
 

 चंदौली जिले के बबुरी थानाक्षेत्र के दिघवट गांव में कुछ लोगों द्वारा तालाब तथा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने के संबंध में पंजीकृत मुकदमे के तहत बबुरी पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की यह कार्रवाई काफी चर्चा में रही।

        
जानकारी के अनुसार ग्राम सभा डिघवट में लगभग एक दर्जन लोगों द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था, जो न्यायालय में लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत विचाराधीन है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत गुरुवार को बबुरी पुलिस द्वारा उक्त मामले में वांछित चल रहे लाल बिहारी (54 वर्ष), गंगाराम (53 वर्ष), कन्हैया (56 वर्ष) ,प्यारेलाल (57 वर्ष), दारा (50 वर्ष), दीपक चौहान, रामबचन (58 वर्ष), राजाराम चौहान, वंश बहादुर (45 वर्ष) रामाश्रय (50 वर्ष), विजय कुमार (30 वर्ष), अजय कुमार (33 वर्ष), आशा प्रसाद (56 वर्ष) आदि कब्जाधारियों को गिरफ्तार किया गया । 

गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार, कस्बा इंचार्ज सत्यनारायण शुक्ला, अवधेश सिंह, मूलचद दुबे, शिवमूर्ति दुबे, सत्येंद्र यादव, आशीष सिंह, सुमित तिवारी, दुर्गेश यादव, राहुल खरवार, अनुज कुमार, चंद्रशेखर यादव आदि शामिल रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*