जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

धानापुर इलाके में धर्मेन्द्र पर बदमाशों ने बरसायीं गोलियां, घायल अवस्था में चल रहा है इलाज

गोली की आवाज सुनकर मौके पर आसपास के लोग जुट गए और इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि इस गोली मारे जाने की घटना में सोनहुली गांव के रहने वाले 35 वर्षीय धर्मेंद्र यादव पुत्र रमाशंकर यादव घायल हुए हैं।

 

बदमाशों ने धर्मेन्द्र को पीछे से मारी गोली

पसली में दो गोलियां लगीं

पुलिस करा रही इलाज व कर रही मामले की जांच

चंदौली जनपद के धानापुर थाना क्षेत्र के बिझवल गांव के समीप दिनदहाड़े अपराधियों द्वारा गोली मारकर धर्मेंद्र यादव उर्फ रिंकू को घायल करने की सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गई। तत्काल पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी मुखर्जी तथा सकलडीहा सिंह सहित भारी मात्रा में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई।

 इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सोनहुली गांव के निवासी धर्मेंद्र यादव उर्फ रिंकू यूनियन बैंक घनापुर से पैसा निकाल कर घर जा रहे थे कि धानापुर और रमरजाय के बीच में अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया।तत्काल घायल को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया है। घायल को गोली पीछे पीठ से आगे पेट की तरफ लगी है। 

घायल व्यक्ति यूनियन बैंक से 15000 निकालकर घर जा रहा था लेकिन उसके साथ लूट नहीं हुई है।
 

Firing Injured Dharmendra Yadav
गोली मारने की घटना में घायल धर्मेन्द्र यादव, जांच करती पुलिस

 

मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से घायल धर्मेन्द्र को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका पुलिस के निगरानी में उपचार चल रहा है। फिलहाल गोली मारे जाने की घटना के बारे में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। लेकिन कारणों का पता नहीं चल पाया है।

 

 घटना के बारे में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने कहा कि गोली मारे जाने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घायल युवक भी अधिक कुछ भी बताने में असमर्थ है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। युवक को पीछे पसली में 2 गोलियां मारी गई हैं। किन कारणों से उसे गोली मारी गई है सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। सर्विलांस टीम सहित अन्य टीम गठित कर अपराधियों को चिन्हित करने तथा पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*