जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

कंदवा पुलिस ने NBW वाले वारंटी को भेजा जेल, कई सालों से चल रहा था फरार

पुलिस से मिली जानकारी में बताया जा रहा है कि मुखबिर की सूचना पर कम्हरिया गांव में एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया है।
 

चंदौली जिले में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान चंदौली जिले की कंदवा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है और उसे न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया है।

 पुलिस से मिली जानकारी में बताया जा रहा है कि मुखबिर की सूचना पर कम्हरिया गांव में एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। उसका नाम रामजी सिंह पुत्र स्वर्गीय मेघ नारायण सिंह बताया जा रहा है। यह 2015 में दर्ज एक मामले में वांछित वारंटी था। कोर्ट के द्वारा उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी था। पुलिस ने उसे दोपहर में लगभग 11:30 बजे के आसपास अरेस्ट किया और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

 न्यायालय से एनबीडब्ल्यू जारी होने के बाद काफी दिनों तक फरार चल रहे इस अपराधी को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मुन्ना राम कांस्टेबल, अशोक कुमार सिंह और होमगार्ड सुरेश यादव शामिल थे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*