जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

पुलिस पर हमला करने वाला प्रदीप पासवान अरेस्ट, लाठी और असलहे के साथ किया गिरफ्तार

कंदवा थाना प्रभारी ने बताया कि अभियुक्त प्रदीप कुमार पासवान पुत्र रामबली पासवान संबंधित संगीन मामलों में अभियुक्त था, जिसे पुलिस को पहले से ही तलाश थी।
 

चंदौली जिले के कंदवा पुलिस द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की गई।

 बता दें कि चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर रामवीर सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक राजेश सरोज द्वारा गठित की गई टीम के द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 104/2022 की धारा 147/149/ 307/457/504/506/427 मुकदमा अपराध संख्या 105/2022 धारा 147/148 /149, 307/332/333/342/353,395/397/427/504/506 भारतीय दंड विधान व CLA Act की जांच में मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त प्रदीप कुमार पासवान पुत्र रामबली पासवान निवासी कोदई थाना कंदवा जनपद चंदौली को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक तमंचा 312 बोर तथा 2  जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

 पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में कंदवा थाना प्रभारी ने बताया कि अभियुक्त प्रदीप कुमार पासवान पुत्र रामबली पासवान संबंधित संगीन मामलों में अभियुक्त था, जिसे पुलिस को पहले से ही तलाश थी। उसे आज तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में सम्मिलित प्रभारी निरीक्षक राजेश सरोज, उप निरीक्षक अजय कुमार यादव, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार तथा कांस्टेबल अनिल कुमार सम्मिलित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*