जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

एक दिन पहले मायके से आयी ससुराल, अगले दिन फांसी पर लटकी मिली रिजवान

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सतपोखरी गांव में विवाहिता रिजवान (21 वर्ष) का शव सोमवार की सुबह फांसी के फंदे पर लटका मिला। रिजवान एक दिन पहले रविवार को ही अपने मायके मलोखर से ससुराल सतपोखरी आई थी
 

विवाहिता रिजवान (21 वर्ष) का शव सोमवार की सुबह फांसी के फंदे पर लटका मिला

सुराल के लोगों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सतपोखरी गांव में विवाहिता रिजवान (21 वर्ष) का शव सोमवार की सुबह फांसी के फंदे पर लटका मिला। रिजवान एक दिन पहले रविवार को ही अपने मायके मलोखर से ससुराल सतपोखरी आई थी। मायका व ससुराल की दूरी महज सात सौ मीटर है। जानकारी पाकर रिजवान के मायके वालों ने ससुराल के लोगों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। जिसके आधार पर पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर पड़ताल कर रही है।

सुबह कमरे में फंदे पर शव लटकता देख ससुराल के लोग हतप्रभ रह गए। स्वजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की बाबत जानकारी ली। उधर मौके पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया कि उनके द्वारा एक लाख नकद व बाइक की मांग की जा रही थी। 

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि रिजवान ने आत्महत्या की है  या फिर उसकी हत्या हुई है। 

आपको बता दें कि रिजवान की शादी छह माह पूर्व सतपोखरी गांव निवासी मुमताज से हुई थी। रिजवान पहले अपने मायके में ही रह रही थी। बीते रविवार को ससुराल वाले विदाई कराकर घर ले आए थे। अगले दिन विवाहिता का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। 

मामले में जानकारी देते हुए कोतवाल बृजेश चंद तिवारी ने बताया कि मायके वालों के बयान पर दहेज के लिए हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोप के मुताबिक ससुराल वाले एक लाख व बाइक की मांग कर रहे थे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*