जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

इलिया पुलिस ने वांछित पशु तस्कर आलम कुरैशी को किया गिरफ्तार, कई आपराधिक मामलों में चल रहा था फरार

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार सिंह और कांस्टेबल रामसूरत चौहान शामिल रहे।
 

माल्दह पुल से दबोचा गया आरोपी

आलम कुरैशी के खिलाफ दर्ज हैं कई मामले

आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज 

चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर वारंटी और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इलिया पुलिस ने एक वांछित आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ गोवध निवारण, पशु क्रूरता निवारण और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन दिगंबर चौरसिया और क्षेत्राधिकारी चकिया रधुराज के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष इलिया अरुण प्रताप सिंह के निर्देशन पर उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार सिंह व टीम ने 14 अगस्त 2025 को सुबह 1:15 बजे माल्दह पुल, ब्रह्म बाबा स्थान, ग्राम माल्दह से आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति आलम कुरैशी (31) पुत्र कलाम कुरैशी, निवासी ग्राम चैनपुर, थाना चैनपुर, जिला कैमूर भभुआ (बिहार) है।

अपराधिक इतिहास
आरोपी पर कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें शामिल हैं—

1. मुकदमा अपराध संख्या- 60/2025, धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, थाना इलिया।

2. मुकदमा अपराध संख्या- 197/2020, धारा 3/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, थाना अलीनगर।

3. मुकदमा अपराध संख्या- 198/2020, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना अलीनगर।

4. मुकदमा अपराध संख्या- 84/2020, धारा 3/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, थाना इलिया।

5. मुकदमा अपराध संख्या- 98/2021, धारा 3/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम, 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व धारा 307 भादवि, थाना इलिया।

गिरफ्तारी में शामिल टीम
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार सिंह और कांस्टेबल रामसूरत चौहान शामिल रहे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*