जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

कमालपुर बाजार में लड़कियों-महिलाओं को करते थे परेशान, थाने लाकर छोड़े गए अमित व अजय

कुछ लोगों द्वारा शिकायत मिली कि दो लड़के बाजार में आने जाने वाली लड़कियों को देखकर मोबाइल पर तेज आवाज में गाने बजाने लग रहे हैं। जिससे आने-जाने वाली लड़कियां व महिलाएं असहज महसूस कर रही हैं।
 

शोहदों व मनचलों के विरुद्ध की जा रही लगातार कार्रवाई

धीना पुलिस ने अमित यादव व अजय तिवारी को पकड़ा

परिजनों के आने पर निजी मुचलके पर हुए रिहा

चंदौली जिले में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत स्कूल कॉलेज और भीड़भाड़ वाले बाजारों में महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़खानी करने वाले लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में धीना थाना क्षेत्र में महिलाओं को देखकर मोबाइल पर तेज आवाज में गाना बजाने वाले दो मनचले लड़कों को हिरासत में लिया गया है और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्यवाही की जा रही है।
बताया जा रहा है कि जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव थाना धीना व एन्टी रोमियो टीम  क्षेत्र भ्रमण के दौरान कस्बा कमालपुर पहुंचे। कुछ लोगों द्वारा शिकायत मिली कि दो लड़के बाजार में आने जाने वाली लड़कियों को देखकर मोबाइल पर तेज आवाज में गाने बजाने लग रहे हैं। जिससे आने-जाने वाली लड़कियां व महिलाएं असहज महसूस कर रही हैं।
इस सूचना पर तत्काल पुलिस टीम दोनों लड़कों को लेकर थाने आई तथा उनके अभिभावकों को बुलाकर उनके समक्ष कड़ी चेतावनी देते हुए निजी मुचलके पर रिहा किया गया।

ajay and amit arrested
छेड़खानी करने वाले लड़कों के नाम-
1.    अमित यादव पुत्र मुन्ना यादव नि0 कमालपुर थाना धीना जनपद चन्दौली उम्र करीब 25 वर्ष।
2.    अजय तिवारी पुत्र सुशील तिवारी नि0 कमालपुर थाना धीना जनपद चन्दौली उम्र करीब 21 वर्ष।
इनको पकड़ने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी रमेश यादव, उपनिरीक्षक मनेश शंकर द्विवेदी, सिपाही विपिन यादव, अमन पासवान व महिला कांस्टेबल नीलम मिश्रा शामिल थीं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*