जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

अलीनगर पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त को दबोचा

10 जुलाई 2025 को ग्राम महेवा में अभियुक्त ने अपने साथियों अजय कुमार व नीरज के साथ एक मोबाइल फोन, एक हजार रुपये नकद और पासबुक चोरी की थी।
 

अलीनगर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को दबोचा

चोरी के मामले में फरार युवक गिरफ्तार हुआ

मोबाइल और नकदी चोरी में था शामिल

चंदौली जिले में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अलीनगर पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

जानकारी के अनुसार, थाना अलीनगर पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 291/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त राजा बाबू उर्फ बड़कू पुत्र पप्पू बियार निवासी करजी थाना जमालपुर, मिर्जापुर (उम्र 21 वर्ष) को पुलिस ने 22 अगस्त 2025 को सुबह करीब 11:10 बजे पचफेड़वा रिंग रोड के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने अभियुक्त के पास से 360 रुपये नकद बरामद किया।

घटना का विवरण

10 जुलाई 2025 को ग्राम महेवा में अभियुक्त ने अपने साथियों अजय कुमार व नीरज के साथ एक मोबाइल फोन, एक हजार रुपये नकद और पासबुक चोरी की थी। इसके अतिरिक्त 27 अप्रैल 2025 को प्राथमिक विद्यालय कुछमन से चोरी किए गए सिलिंग फैन को बेचने की योजना भी बनाई गई थी। पुलिस ने पहले ही अजय कुमार को पकड़ लिया था, जबकि राजा बाबू और नीरज अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए थे। आज वाराणसी जाने के इंतजार में वह संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया और पुलिस ने उसे दबोच लिया।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय (प्रभारी निरीक्षक अलीनगर), उपनिरीक्षक सुजीत कुमार ओझा, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल मुमताज अहमद शामिल रहें।

पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*