जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

अलीनगर पुलिस ने पकड़ी गौ तस्करी, 6 गायों के साथ एक पशु तस्कर गिरफ्तार

चेकिंग के दौरान एक टाटा इन्ट्रा पिकअप (UP67AT9405) को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने जान से मारने की नीयत से वाहन पुलिस टीम पर चढ़ाने का प्रयास किया।
 

अलीनगर पुलिस ने देर रात की तस्करी नाकाम

पिकअप  से 6 जीवित गायें हुई बरामद

ड्राइवर ने की पुलिस टीम को कुचलने की पूरी कोशिश

चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर गौ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अलीनगर पुलिस ने शुक्रवार की देर रात बड़ी सफलता हासिल की। थाना प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पचफेड़वा रिंग रोड पर चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन से छह जीवित गायों को बरामद किया। इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान एक टाटा इन्ट्रा पिकअप (UP67AT9405) को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने जान से मारने की नीयत से वाहन पुलिस टीम पर चढ़ाने का प्रयास किया। सतर्कता दिखाते हुए पुलिस ने वाहन को रोक लिया और चालक को मौके पर पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विक्की पाण्डेय (28 वर्ष), निवासी देवाइतपुर, थाना बलुआ, जनपद चंदौली के रूप में हुई। वाहन में छह गायों को क्रूरतापूर्वक बांधकर लादा गया था।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी रामकेवल उर्फ तुफानी यादव के साथ मिलकर जाल्हूपुर क्षेत्र के एक बगीचे से गायों को वाहन में लादा था। उनका मकसद गायों को बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचना था।

बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना अलीनगर में मुकदमा संख्या 373/25 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम, 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम तथा धारा 109 बीएनएस के तहत दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय के साथ उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव, उपनिरीक्षक सभाजीत यादव, हेड कांस्टेबल रामाश्रय प्रसाद, हेड कांस्टेबल पन्नालाल यादव और कांस्टेबल दीपक पाण्डेय शामिल रहे।

एसपी चंदौली ने कहा कि जिले में गौ तस्करी, गौकशी और अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। किसी भी कीमत पर ऐसे अपराधों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*