जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

अलीनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी: ऑटो चालक से मोबाइल व ईयरफोन छीनने वाले 2 अभियुक्त 24 घंटे में गिरफ्तार

चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र में ऑटो ड्राइवर से मारपीट कर मोबाइल और ईयरफोन छीनने वाले दो शातिर अभियुक्तों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूटा गया सामान बरामद कर लिया गया है।

 
 

अलीनगर पुलिस ने 24 घंटे में की गिरफ्तारी

ऑटो ड्राइवर से छीना मोबाइल व ईयरफोन

एसडीएम आवास के पास हुई थी वारदात

दोनों अभियुक्त जगदीशपुर भटरियां के निवासी

छिनैती का सामान पुलिस ने किया बरामद

चंदौली में अलीनगर पुलिस टीम द्वारा 24 घंटे के अन्दर मोबाईल व इयर फोन की छिनैती करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। साथ ही साथ छिनैती के मोबाईल फोन व इयर फोन बरामद को बरामद कर लिया है। ऑटो चालक को लिफ्ट के बहाने शिकार बना लिया था और घटना के बाद पुलिस सक्रिय हो गयी थी। 

मिर्जापुर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवडीहा निवासी अजय ऑटो (UP 67BT4636) चलाता है। वह 5 अगस्त 2026 को अपनी गाड़ी लेकर चकिया की ओर जा रहा था। रास्ते में मनोहरपुर शराब ठेके के पास दो युवकों ने ऑटो रुकवाया और भटरिया गांव छोड़ने को कहा। चालक ने दोनों को गाड़ी में बैठा लिया, लेकिन जैसे ही ऑटो एसडीएम आवास के पास पहुंचा, दोनों ने मारपीट शुरू कर दी और चालक का रियलमी मोबाइल व ईयरफोन छीनकर भाग निकले।

अलीनगर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दबोचा
पीड़ित चालक की शिकायत पर अलीनगर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 483/2026 धारा 309(6) बीएनएस दर्ज कर जांच शुरू की गई। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। 5 अगस्त को ही पुलिस टीम ने एसडीएम आवास के पास से छिनैती का सामान बरामद करते हुए दोनों अभियुक्तों को रंगे हाथ दबोच लिया।

पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान और कबूलनामा
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान 32 वर्षीय रामविलास (पुत्र बब्बन यादव) और 27 वर्षीय सुनील यादव (पुत्र शंकर यादव) के रूप में हुई है, जो अलीनगर के जगदीशपुर उर्फ भटरियां के निवासी हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि शराब ठेके से बैठने के बाद जब चालक ने किराया मांगा तो उन्होंने मोबाइल और ईयरफोन छीन लिया था। वे इसे गोधना चौराहे पर सस्ते दाम में बेचने जा रहे थे, तभी पकड़े गए।

विधिक कार्रवाई और पुलिस टीम
बरामदगी के आधार पर मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह, उप निरीक्षक गिरीश चंद्र राय, उप निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, रिक्रूट कांस्टेबल सौरभ यादव और रिक्रूट कांस्टेबल सर्वजीत सिंह गौतम शामिल रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*