अलीनगर पुलिस को देखकर ट्रक छोड़कर भागे पशु तस्कर, 43 जानवर हुए बरामद
हाइवे पर अलीनगर थाना पुलिस टीम की चेकिंग
ट्रक से बंगाल की ओर जा रहे थे जानवर
19 गायें, 8 बछिया के साथ 5 सांड़ और 11 बछड़े बरामद
चंदौली जिले की अलीनगर थाना पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान ट्रक वाहन से तस्करी कर वध हेतु ले जाये जा रहे 43 गोवंशों को बरामद किया गया, जिसमें 19 गायें, 8 बछिया के साथ 5 सांड़ और 11 बछड़े शामिल हैं। हालांकि गाड़ी के अंगर बैठे तस्कर व गाड़ी को लेकर जा रहे ड्राइवर खलासी भी मौके से भाग गए।
जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा जनपद में अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर आशुतोष के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा थाना अलीनगर के नेतृत्व में थाना अलीनगर पुलिस टीम को आज मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी सफलता मिली।
पुलिस टीम द्वारा सिंधीताली हाईवे एनएच 19 पर चेकिंग करके कुछ दूरी पर खड़े एक ट्रक वाहन संख्या UP 61 T 3619 को चेक किया तो उसमें कुल 43 जानवर बरामद हो गए। उपरोक्त बरामदगी के आधार पर थाना अलीनगर पर मुकदमा अपराध संख्या 82/25 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही फरार तस्करों की खोजबीन की जा रही है।
बरामदी करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा, जफरपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक गिरीशचन्द्र राय, हेड कांस्टेबल कमलेश पाण्डेय, रोशन यादव, दीपक यादव, शैलेन्द्र कुमार, शैलेन्द्र यादव शामिल थे।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*






