अलीनगर पुलिस व RPF की संयुक्त कार्रवाई में 54 लीटर अवैध शराब बरामद
तस्करी की गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
बिहार के रहने वाले 7 शराब तस्कर गिरफ्तार
पकड़ी गयी शराब की कीमत लगभग 75 हजार रुपये
चंदौली जिले में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अलीनगर पुलिस व रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने बुधवार दोपहर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 54.2 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। इस दौरान छह पुरुष अभियुक्त और एक महिला अभियुक्ता को मौके से गिरफ्तार किया गया। बरामदगी की कुल अनुमानित कीमत करीब 75 हजार रुपये आंकी गई है।

अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर और क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर कृष्ण मुरारी शर्मा के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में अलीनगर पुलिस टीम व आरपीएफ टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 13 अगस्त 2025 को दोपहर करीब 2:30 बजे लोको कॉलोनी स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास से शराब तस्करों को दबोचा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान
गिरफ्तार व्यक्तियों में बिहार के विभिन्न जिलों के निवासी शामिल हैं –
1. चंदन कुमार (34), पटना – 14 किंगफिशर बीयर (500 एमएल)।
2. श्याम कुमार (29), मधुबनी – 10 आफ्टर डार्क (180 एमएल), 10 पीस 8PM (180 एमएल), 5 किंगफिशर बीयर (500 एमएल)।
3. सोनू कुमार सिंह (26), वैशाली – 12 किंगफिशर बीयर (500 एमएल)।
4. गोलू कुमार सोनी (24), रोहतास – 6 रॉयल स्टैग (375 एमएल), 3 इम्पीरियल ब्लू (750 एमएल), 40 पीस 8PM (180 एमएल)।
5. कुन्दन कुमार (42), औरंगाबाद – 40 पीस 8PM (180 एमएल)।
6. रौशन कुमार (18), नालन्दा – 40 पीस 8PM (180 एमएल)।
7. तुनी देवी (32), गया – 50 ऑफिसर च्वाइस (180 एमएल)।
बरामद माल का विवरण
कार्रवाई में कुल 54.2 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की गई, जिसमें शामिल हैं –
1. 31 किंगफिशर बीयर (500 एमएल)
2. 10 आफ्टर डार्क (180 एमएल)
3. 130 पीस 8PM (180 एमएल)
4. 6 रॉयल स्टैग (375 एमएल)
5. 3 इम्पीरियल ब्लू (750 एमएल)
6. 50 ऑफिसर च्वाइस (180 एमएल)
मुकदमा दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी
बरामदगी के आधार पर थाना अलीनगर में मुकदमा संख्या 355/2025, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत पंजीकृत किया गया है। सभी अभियुक्तों को न्यायिक कार्यवाही हेतु भेजा जा रहा है।
पुलिस टीम को सफलता का श्रेय
इस कार्रवाई में अलीनगर थाने से प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक शिवानंद सिंह, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र यादव तथा आरपीएफ टीम से स.उ.नि. मिथिलेश कुमार, कांस्टेबल राजीव रंजन पाठक, अशोक कुमार चौरसिया व महिला कांस्टेबल रशीदा बानो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








