जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

लड़की से छेड़खानी करते हुए मौके पर दबोचा गया आलोक, धीना पुलिस ने भेजा जेल

पकड़े गए लड़के की हरकत की जानकारी देते हुए लड़की के पिता के पिता ने बताया कि 11 मार्च शनिवार को आरोपी ने उसकी लड़की के साथ छेड़खानी की थी और उसने उसे मौके पर रंगे हाथों पकड़ भी लिया था। इसीलिए उसके खिलाफ धीना थाने में तहरीर दी।
 

 धीना थाना पुलिस ने छेड़खानी करने वाले को भेजा जेल

 रात में लड़की के साथ कर रहा था छेड़खानी

लड़की के बाप ने रंगे हाथों पकड़कर पुलिस को सौंपा


 चंदौली जिले की धीना थाना पुलिस ने छेड़खानी करने वाले एक मनचले युवक को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। वह अक्सर इस तरह की हरकतें किया करता था।  पकड़ा गया आलोक यादव आलमखातोपुर गांव का रहने वाला है और उसकी उम्र लगभग 19 साल बताई जा रही है।

 बताया जा रहा है कि गिरफ्तार युवक 11 मार्च को खेत में शौच के लिए बाहर गई एक नाबालिक लड़की से छेड़खानी किया था और पीड़ित लड़की द्वारा मौके पर शोर मचाने से वह भागने की कोशिश में मौके पर ही दबोच लिया गया था।

पकड़े गए लड़के की हरकत की जानकारी देते हुए लड़की के पिता के पिता ने बताया कि 11 मार्च शनिवार को आरोपी ने उसकी लड़की के साथ छेड़खानी की थी और उसने उसे मौके पर रंगे हाथों पकड़ भी लिया था। इसीलिए उसके खिलाफ धीना थाने में तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद धीना थाना पुलिस ने आलोक यादव उर्फ बिट्टू यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करके न्यायालय में पेश किया और उसके बाद उसे जेल भेज दिया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*