ऑटो और बुलेट की टक्कर में एक की मौत, दो ट्रॉमा सेंटर हुए रेफर
सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के नरैना गांव के समीप हादसा
ऑटो व बुलेट की टक्कर में 1 की मौत
दो लोग गंभीर रूप से हो गए हैं घायल,
चंदौली जनपद के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के नरैना गांव के समीप रविवार को सायंकाल ऑटो व बुलेट की टक्कर में बुलेट सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस से ले गए, जहां रवि नाम के युवक को देखकर डॉक्टर ने मौत की पुष्टि की। वहीं अभिषेक तथा चंद्रदेव को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
आपको बता दें कि चंदौली जनपद के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के नरैना गांव के समीप रविवार को सायंकाल ऑटो से बुलेट की टक्कर होने के कारण सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायल देख कर तत्काल ग्रामीण मौके पर जुट गए। साथ ही घायलों की मदद की।
ग्राम सभा के निवासी समाजसेवी दिगंबर पांडे ने मौके पर पहुंचकर तत्काल थानाध्यक्ष सकलडीहा व एंबुलेंस को सूचना दिया। दिगंबर पांडे की सूचना के बाद तत्काल थानाध्यक्ष भी मौके पर पहुंच गए और घायल तीनों लोगों को एंबुलेंस में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा पहुंचाया, जहां डॉक्टर बी के प्रसाद ने प्राथमिक उपचार किया। लेकिन घायलों में रवि कुमार की मौत हो चुकी थी। इसके बाद घायल अभिषेक तथा चंद्रदेव की हालत गंभीर थी, जिसको देखते हुए उनको ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
सभी तीनों बुलेट सवार घायल बलुआ थाना के हृदयपुर गांव के निवासी बताए गए है। सूचना के बाद परिजन भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शी समाजसेवी दिगंबर पांडे ने बताया कि हमारे गांव नरैना गांव के सड़क पर में तेज आवाज के साथ ऑटो से बुलेट सवार तीन लोग टकराकर गिर गए, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि ऑटो सवार ऑटो लेकर फरार हो गया, लेकिन यह तीनो घायल हो गए थे, जिन्हें थानाध्यक्ष की मदद से एंबुलेंस में लाद कर भेज दिया गया।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*






