चकिया इलाके के घर में पूजा कराने आए बाबा ने नाबालिग किशोरी से की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चंदौली के चकिया में पूजा कराने आया बाबा गिरफ्तार
परिजनों को बाहर भेजकर नाबालिग किशोरी से की छेड़छाड़
बाबा पर दो बकरियां और नकदी ले जाने का आरोप
चकिया कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ा
चंदौली जिले के चकिया कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिजनों के मुताबिक, दिरेहु गांव का रहने वाला एक बाबा उनके घर पूजा-पाठ कराने के इरादे से पहुंचा था। लेकिन किसी को क्या पता था कि पूजा कराने आया यह बाबा गलत नीयत से घर में दाखिल हुआ है।
चालाकी से परिजनों को भेजा बाहर
आरोप है कि पूजा-पाठ के दौरान बाबा ने बेहद चालाकी से घर के बाकी सदस्यों को किसी काम का बहाना बनाकर बाहर भेज दिया। इसके बाद घर में अकेली मौजूद नाबालिग किशोरी के साथ उसने कथित तौर पर छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। किशोरी ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया।
@chandaulipolice @Uppolice @chakiyacdi @cochakiyacdi
— Vijay Kumar Tiwari (@vijayku49133779) September 3, 2026
चकिया में पूजा कराने आया बाबा गिरफ्तार
परिजनों को बाहर भेजकर नाबालिग किशोरी से की छेड़छाड़ pic.twitter.com/PdXQLWrJpb
शोर सुनकर पहुंचे परिजन, आरोपी हुआ फरार
अंदर से बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनते ही बाहर गए परिजन दौड़कर वापस घर के अंदर पहुंचे। परिजनों को अपनी तरफ आता देख आरोपी बाबा घबरा गया और मौके से तुरंत फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि जाते-जाते बाबा घर से दो बकरियां और कुछ नकदी भी अपने साथ ले भागा।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना के तुरंत बाद पीड़ित परिवार चकिया कोतवाली पहुंचा और पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस तुरंत एक्शन में आई। चकिया थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलते ही संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस नाबालिग से जुड़े इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







