जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बबुरी पुलिस ने 2 वारंटियों को किया गिरफ्तार, एक ने 10 साल पहले किया था झगड़ा

गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव व  हरदेव मौर्य के साथ हेड कांस्टेबल श्रवण कुमार और पंकज यादव प्रमुख थे।
 

NBW जारी होने के बाद पुलिस हुयी एक्टिव

बबुरी पुलिस ने दो वारंटी भेजे जेल

सोमारू के खिलाफ जारी हुआ था वारंट 

चंदौली जिले में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बबुरी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक सूर्य प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में बबुरी थाना पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) व क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों में पहला नाम रामचन्दर पुत्र भोला राम निवासी टडिया थाना बबुरी का है, जिसे न्यायालय द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू मुकदमा संख्या 2128/15 धारा 323/325/504 भादंवि में गिरफ्तार किया गया।

दूसरे अभियुक्त सोमारू पुत्र मोहन प्रजापति निवासी ददरा थाना बबुरी को प्रकीर्ण वाद संख्या 503/24 धारा 147 बीएनएसएस के तहत परिवार न्यायालय द्वारा जारी वसूली वारंट पर गिरफ्तार किया गया है। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव व  हरदेव मौर्य के साथ हेड कांस्टेबल श्रवण कुमार और पंकज यादव प्रमुख थे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने का संदेश जा सकता है और अपराधियों में खौफ पैदा हो सकता है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*