गौड़िहार पुलिया के पास से बबुरी पुलिस ने एक चोर को पकड़ा
बबुरी पुलिस ने की कार्रवाई
चोरी की पायल व नकदी भी बरामद
पकड़े गए बाल अपचारी पकड़ा गया
चंदौली जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए थाना बबुरी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चोरी के मामले में एक बाल अपचारी को पकड़ा है, जिसके पास से एक सफेद धातु की पायल और ₹2500 नगद बरामद किए गए हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के आदेश व अपर पुलिस अधीक्षक सदर और क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर के निर्देशन में की गई। थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गौड़िहार पुलिया के पास से बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया।
चोरी की वारदात से जुड़ी थी बरामदगी
पुलिस के अनुसार बाल अपचारी थाना बबुरी क्षेत्र में दर्ज दो मुकदमों—मुकदमा अपराध संख्या 83/25 और 84/25 धारा 305(A) बीएनएस में वांछित था। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक सफेद धातु की पायल और ₹2500 नकद बरामद हुए हैं, जो चोरी की घटना से संबंधित हैं।
इस मामले में आगे की विधिक कार्यवाही व पूछताछ जारी है और बाल अपचारी को किशोर न्याय अधिनियम के तहत प्रक्रिया में लाया जा रहा है। इस पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक संजीत कुमार सिंह, और हेड कांस्टेबल शिवप्रकाश मौर्य की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस टीम ने सतर्कता और तत्परता के साथ यह गिरफ्तारी की, जिससे क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में सकारात्मक संदेश गया है।
पुलिस की सख्ती से अपराधियों में हड़कंप
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत बबुरी पुलिस की यह कार्रवाई प्रभावी कार्यवाही का उदाहरण बन रही है। इससे यह भी स्पष्ट होता है कि नाबालिगों द्वारा की जा रही आपराधिक गतिविधियों पर भी पुलिस बराबर नजर रखे हुए है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








