बबुरी पुलिस की कार्रवाई: अलग-अलग मामलों में दो वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार
बबुरी पुलिस को बड़ी सफलता
NDPS एक्ट के वारण्टी की गिरफ्तारी
गोकशी और मारपीट के मामलों में फरार आरोपी पकड़ा गया
दोनों वारण्टी अभियुक्तों को घर से दबोचा गया
चंदौली जिले में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद चंदौली में फरार वारण्टी अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बबुरी पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। बबुरी थाना क्षेत्र में अलग-अलग गंभीर मामलों में वांछित चल रहे दो वारण्टी अभियुक्तों को पुलिस टीम ने उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

एनडीपीएस एक्ट में वांछित अभियुक्त पकड़ा गया
ग्राम बबुरी निवासी राजकुमार पुत्र स्वर्गीय मुन्नीलाल सोनकर के खिलाफ थाना बबुरी में मु.अ.सं. 986/03 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज था। वह कई वर्षों से फरार चल रहा था और न्यायालय से उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट (NBW) व 82 सीआरपीसी की कार्यवाही भी जारी की गई थी। पुलिस टीम ने उसे उसके घर से गिरफ्तार किया।
गोकशी और मारपीट के दो मामलों में दूसरा अभियुक्त गिरफ्तार
ग्राम बिन्दपुरवा निवासी हरिवंश पुत्र फेंकू पर दो मामलों में मुकदमे दर्ज हैं – मु.अ.सं. 402/02 (धारा 3/5A/8 गोवध निषेध अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम) और मु.अ.सं. 567/1997 (धारा 323/324/325/504 भादवि)। वह भी लंबे समय से वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसे भी उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक सदर और क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बबुरी सूर्य प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में की गई। पुलिस की सतर्कता और सूझबूझ से दोनों अभियुक्तों को दबोचा गया।
गिरफ्तारी टीम की भूमिका सराहनीय
गिरफ्तारी की इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला, हे0का0 उमेश चन्द्र, हे0का0 वीरेन्द्र यादव, हे0का0 श्रवण कुमार और हे0का0 शिवनाथ राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और फरार अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








