जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बबुरी पुलिस ने दो वांटेड अपराधियों को दबोचा, कोर्ट ने जारी किया था वारंट

गिरफ्तारी में जिन पुलिसकर्मियों की भूमिका रही, उनमें उप निरीक्षक संजय सिंह, हेड कांस्टेबल योगेश दुबे, कांस्टेबल प्रेमचंद दुबे शामिल रहे। 
 

एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर अभियान

विशेष अभियान में बबुरी पुलिस को मिली सफलता

ऐसे पकड़े गए वांछित अशोक व संतोष

चंदौली जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बबुरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान में बबुरी पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

CRIME

न्यायालय से जारी NBW में की गई गिरफ्तारी
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान अशोक उर्फ दिलीप कुमार पुत्र जवाहिर हरिजन (उम्र 42 वर्ष) और संतोष शर्मा उर्फ तुफानी पुत्र स्व. रामलाल (उम्र 40 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी ग्राम डहिया थाना बबुरी के निवासी हैं और उनके विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा एनबीडब्ल्यू (गिरफ्तारी वारंट) जारी किया गया था।

प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में की गई कार्यवाही
यह कार्रवाई थाना बबुरी प्रभारी निरीक्षक सूर्य प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में की गई। अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर के पर्यवेक्षण में पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आगे की आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम
गिरफ्तारी में जिन पुलिसकर्मियों की भूमिका रही, उनमें उप निरीक्षक संजय सिंह, हेड कांस्टेबल योगेश दुबे, कांस्टेबल प्रेमचंद दुबे शामिल रहे। 

CRIME

पुलिस की सख्त चेतावनी
चंदौली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और किसी को भी कानून से ऊपर नहीं समझा जाएगा। वांछित अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर न्याय के दायरे में लाया जाएगा।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*