जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बलुआ पुलिस और बबुरी पुलिस ने 2 अभियुक्तों को दबोचा, दोनों के खिलाफ जारी था वारंट ​​​​​​​

थाना बबुरी पुलिस टीम तथा बलुआ पुलिस टीम द्वारा 1-1 वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। दोनों थानों पर अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करते हुए आगे की कार्यवाही की जा रही है।
 

बलुआ पुलिस ने  सुदर्शन को पकड़ा

बबुरी पुलिस टीम ने महेंद्र राम को भेजा जेल

दोनों के खिलाफ जारी था वारंट

 

चंदौली जिले की थाना बबुरी पुलिस टीम तथा बलुआ पुलिस टीम द्वारा 1-1 वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। दोनों थानों पर अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करते हुए आगे की कार्यवाही की जा रही है।


बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहा है अभियान के क्रम में बलुआ पुलिस टीम द्वारा एक वारंटी अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है।

बलुआ पुलिस टीम द्वारा सुदर्शन पुत्र रामदुलार निवासी ग्राम सर्वानंदपुरथाना बलुआ जनपद चंदौली को गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध मुकदमा नंबर  3149/17 एनसीआर नंबर 56/2011 धारा 323/504 भारतीय दंड विधान के तहत वारंट जारी हुआ था ।

Balua and Baburi Police Arrested
इसी क्रम में बबुरी पुलिस टीम द्वारा महेंद्र राम पुत्र निरोही निवासी ग्राम गोधरा थाना बबुरी जनपद चंदौली को गिरफ्तार किया गया। इस अभियुक्त के विरुद्ध पशु तस्करी के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में बबुरी थाना से उप निरीक्षक विद्यासागर, हेड कांस्टेबल अजीत यादव, कांस्टेबल सूरज कुमार सम्मिलित रहे तथा बलुआ पुलिस टीम से अपराध निरीक्षक सयदहुसैन मुंतजर, उप निरीक्षक अनिल कुमार, होमगार्ड पीसी बृजेश मौर्य सम्मिलित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*