जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली जिले में दिख रहा है मिशन शक्ति का बड़ा असर, बलुआ पुलिस ने पकड़े 5 शोहदे ​​​​​​​

इस अभियान के दौरान, सार्वजनिक स्थानों पर अभद्रता करने और छेड़छाड़ की मंशा रखने वाले कुल 05 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया।
 

चंदौली में चल रहा है मिशन शक्ति अभियान

लड़कियों को छेड़ने वालों की खैर नहीं

बलुआ पुलिस ने 5 शोहदों को किया गिरफ्तार

चंदौली जिले में उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के तहत महिला सुरक्षा को लेकर चंदौली पुलिस पूरी तरह से सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के विशेष आदेशों के क्रम में, बलुआ पुलिस ने कड़ा कदम उठाते हुए क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पाँच शोहदों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को 'मिशन शक्ति' अभियान के तहत शोहदों के विरुद्ध एक प्रभावी कदम माना जा रहा है, जिससे सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

सक्रियता से धरपकड़, 5 शोहदे गिरफ्तार
अपर पुलिस अधीक्षक अनन्त चन्द्रशेखर और क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के मार्गदर्शन तथा थानाध्यक्ष बलुआ अतुल कुमार के कुशल नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 27.09.2025 को बलुआ थाना क्षेत्र के अलग-अलग संवेदनशील स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जहाँ महिलाओं और छात्राओं को परेशान करने की शिकायतें मिलती थीं।

इस अभियान के दौरान, सार्वजनिक स्थानों पर अभद्रता करने और छेड़छाड़ की मंशा रखने वाले कुल 05 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। इन सभी गिरफ्तार शोहदों के विरुद्ध धारा 151 बीएनएसएस के तहत आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस का कहना है कि महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस की यह सक्रियता आगे भी जारी रहेगी और ऐसे तत्वों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए शोहदों का विवरण इस प्रकार है:

  • प्रिंस पुत्र संजय, निवासी ग्राम मजिदहाँ, थाना बलुआ
  • आशुतोष पुत्र हरवंश, निवासी लक्ष्मणगढ, थाना बलुआ
  • रवीन्द्र कुमार पुत्र यज्ञनारायण, निवासी तारगाँव अजगरा, थाना बलुआ
  • रामवृक्ष पुत्र स्व. शिवनाथ, निवासी ग्राम तारगाँव अजगरा, थाना बलुआ
  • सतेन्द्र पुत्र महातिम, निवासी ग्राम बेलवानी, थाना बलुआ

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार के साथ चौकी प्रभारी मारूफपुर उ.नि. अमित सिंह, उ.नि. विनोद सिंह, उ.नि. अमरनाथ साहनी और महिला कांस्टेबल खुशबू रानी व शालिनी चौधरी शामिल थीं। पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि महिलाओं के साथ होने वाली किसी भी तरह की छेड़छाड़ या अभद्रता की शिकायत तुरंत पुलिस से करें ताकि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके। यह अभियान महिला सुरक्षा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*