बलुआ पुलिस ने पशु तस्कर सोनू यादव को किया गिरफ्तार, 13 जानवर भी बरामद
चंदौली जिले में पशु तस्करी पर लगाम की कोशिश
गौ-तस्करी पर पुलिस का फिर से कसा शिकंजा
बिना नंबर पिकअप से 13 गोवंश बरामद
एक शातिर तस्कर भी तमंचे के साथ गिरफ्तार
चंदौली जिले में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर अपराधियों और गौ-तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बलुआ थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक गौ-तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे 13 जीवित गोवंशों को मुक्त कराया है।

यह कार्रवाई शुक्रवार की सुबह बलुआ थानाध्यक्ष अतुल कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अमित सिंह, चौकी प्रभारी मारूफपुर और हमराहियों की संयुक्त टीम ने की। टीम ने बलुआ तिराहा स्थित ग्राम सराय के पास एक संदिग्ध, बिना नंबर की पिकअप को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें अत्यंत क्रूरता से बांधे गए 13 जीवित गोवंश पाए गए।
मौके पर मौजूद व्यक्ति ने अपनी पहचान सोनू यादव (पुत्र कमलेश यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम सिसौरा, थाना धीना, जनपद चंदौली) के रूप में दी। उसकी तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन, ₹370 नगद, एक 12 बोर का तमंचा और दो जिन्दा कारतूस बरामद किए।
पूछताछ में आरोपी सोनू यादव ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर आसपास के गांवों से गोवंशों को खरीदता है और उन्हें वध के लिए बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बेच देता है। उसने बताया कि इसी अवैध कमाई से वह अपना विलासितापूर्ण जीवन व्यतीत करता है।
थाना बलुआ में आरोपी सोनू यादव के खिलाफ उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा वाहन और गोवंश को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष अतुल कुमार, उप निरीक्षक अमित सिंह, उप निरीक्षक राजेश सिंह, उप निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा, कांस्टेबल शिशिर यादव, रोहित यादव और रमेश चौहान शामिल रहे।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*






