जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

महिलाओं को छेड़ने वाला मनचला गिरफ्तार, बलुआ पुलिस की मिशन शक्ति टीम का बड़ा एक्शन

चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं पर अश्लील टिप्पणियां करने वाले 22 वर्षीय मनचले गनेश राजभर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिशन शक्ति टीम ने आरोपी को धर दबोचा।

 
 

महिलाओं को छेड़ने वाला मनचला गनेश राजभर गिरफ्तार

टेढ़ी नहर पुलिया सराय से हुई आरोपी की गिरफ्तारी

बलुआ पुलिस की मिशन शक्ति टीम का बड़ा एक्शन

आरोपी पर धारा 296 बीएनएस के तहत केस दर्ज

महिला सुरक्षा को लेकर चंदौली पुलिस का सख्त रुख

चंदौली जिले में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर महिला अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बलुआ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बलुआ की 'मिशन शक्ति' टीम ने राह चलती महिलाओं और बालिकाओं पर अश्लील टिप्पणियां करने वाले और फब्तियां कसने वाले एक मनचले को गिरफ्तार कर लिया है।

टेढ़ी नहर पुलिया के पास से हुई गिरफ्तारी
पकड़ा गया आरोपी कांधी गांव का रहने वाला 22 वर्षीय गनेश राजभर (पुत्र बेचू राजभर) है। पुलिस को काफी समय से इलाके में मनचलों द्वारा महिलाओं को परेशान किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं।

सूचना मिलते ही हरकत में आई बलुआ पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने घेराबंदी की और आरोपी गनेश राजभर को टेढ़ी नहर पुलिया सराय के पास से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी पर केस दर्ज, विधिक कार्रवाई जारी
गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को थाने ले आई, जहां उसके खिलाफ धारा 296 बीएनएस (BNS) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा संख्या 224/2026 दर्ज कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
इस मनचले को सलाखों के पीछे भेजने में थाना अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह की अगुवाई में बलुआ थाने की टीम ने मुस्तैदी दिखाई। कार्रवाई करने वाली टीम में उप निरीक्षक जमीलुद्दीन खान, उप निरीक्षक विनोद कुमार सिंह और महिला कांस्टेबल शालिनी चौधरी शामिल रहीं। पुलिस की इस तत्परता की स्थानीय लोग काफी सराहना कर रहे हैं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*