जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

नदेसर गांव में युवक ने आम के पेड़ से लटककर की आत्महत्या, ऐसी हालत में मिला 29 वर्षीय विकास की लाश

चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र के नदेसर गांव में 29 वर्षीय युवक विकास मौर्य ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । घटना के पीछे प्रेम प्रपंच का मामला सामने आ रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

नदेसर गांव में युवक की आत्महत्या

आम के पेड़ पर लटका शव

प्रेम प्रपंच में युवक ने दी जान

बलुआ पुलिस ने शुरू की जांच

परिजनों में मचा भारी कोहराम

चंदौली जनपद के बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत नदेसर गांव में सुबह-सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने गांव के बाहर एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ देखा। मृतक की पहचान गांव के ही निवासी अरविंद मौर्य के 29 वर्षीय पुत्र विकास मौर्य के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और ग्रामीण भारी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए।

प्रेम प्रपंच का बताया जा रहा मामला
 प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस आत्महत्या का मुख्य कारण प्रेम प्रपंच बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि विकास मौर्य ने मंगलवार तड़के गांव के बाहर एक आम के पेड़ में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जब ग्रामीण टहलने के लिए निकले, तो उन्होंने शव को लटकते हुए देखा और तत्काल इसकी सूचना परिजनों और स्थानीय पुलिस को दी। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे, जिससे माहौल गमगीन हो गया।

पुलिस की वैधानिक कार्रवाई
 सूचना मिलते ही बलुआ पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और आवश्यक कागजी कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल, इस घटना से मृतक के परिवार में मातम छाया हुआ है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*