जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

गंगा पुल के नीचे छिपाया था मौत का सामान, अपराधी की निशानदेही पर जिलेटिन रॉड और पिस्टल बरामद

चंदौली की बलुआ पुलिस ने न्यायालय से रिमांड पर लिए गए अभियुक्त विकास सिंह की निशानदेही पर भारी मात्रा में विस्फोटक और अवैध हथियार बरामद किए हैं। गंगा पुल के नीचे से जिलेटिन रॉड, तार और .22 बोर की पिस्टल मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

 
 

पुलिस रिमांड पर अभियुक्त की निशानदेही

चार जिलेटिन रॉड और विस्फोटक बरामद

अवैध पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस जब्त

बलुआ गंगा पुल के नीचे से हुई बरामदगी

अभियुक्त पर पहले से दर्ज हैं सात मुकदमे

 अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में चंदौली की बलुआ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशानुसार, न्यायालय से रिमांड पर लिए गए शातिर अभियुक्त विकास सिंह की निशानदेही पर पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ और अवैध हथियार बरामद किए हैं।

पुलिस रिमांड में खुला राज
बलुआ थानाध्यक्ष अतुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त विकास सिंह (पुत्र स्व. आनंद सिंह, निवासी सराय) को न्यायालय के आदेश पर पुलिस अभिरक्षा रिमांड (PCR) पर लिया था। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने अपराध में प्रयुक्त होने वाले हथियार और विस्फोटक बलुआ नदी स्थित गंगा पुल के नीचे छिपाए हैं। पुलिस टीम जब उसे लेकर मौके पर पहुंची, तो ग्राम सराय के पास पुल के नीचे से हथियारों का जखीरा बरामद हुआ।

बरामदगी का विवरण
पुलिस ने मौके से निम्नलिखित सामान बरामद किया है:--

विस्फोटक: चार जिलेटिन रॉड, एक AD कनेक्टर, एक DF वायर और एल्युमीनियम का इलेक्ट्रिक वायर।

हथियार: एक अवैध पिस्टल (.22 बोर) मय मैगजीन और 03 जिंदा कारतूस।

अभियुक्त का लंबा आपराधिक इतिहास
पकड़ा गया अभियुक्त विकास सिंह एक शातिर अपराधी है। उस पर थाना बलुआ में चोरी, मारपीट, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत कुल 7 मुकदमे दर्ज हैं। हाल ही में उस पर धारा 326(G) और 109(1) BNS के तहत भी कार्रवाई की गई थी।

सराहनीय कार्य करने वाली टीम
इस महत्वपूर्ण सफलता में थानाध्यक्ष अतुल कुमार के साथ व.उ.नि. अनंत कुमार भार्गव, चौकी प्रभारी मोहरगंज सुबाष कुमार गौतम, उ.नि. जमीलुद्दीन खान, उ.नि. यशवंत सिंह, हे.का. राजबहादुर सरोज और का. अनुराग गुप्ता की अहम भूमिका रही। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि अभियुक्त इन विस्फोटकों का उपयोग किस बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए करने वाला था।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*