जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

लड़कियों को देखकर गाना गाता था राहुल, 'ऑपरेशन मजनू' के तहत भेजा गया जेल ​​​​​​​

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान 19 वर्षीय राहुल पुत्र अनिल कुमार के रूप में की गयी। यह बलुआ थाना इलाके सराय गांव का रहने वाला है।
 

अब जेल में इलू-इलू करेगा 19 साल का शोहदा

मिशन शक्ति में बलुआ पुलिस की कार्रवाई

ऑपरेशन मजनू के तहत तेजी से हो रहा है एक्शन

चंदौली जिले में  उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे 'मिशन शक्ति फेज-5.0' के अंतर्गत, चंदौली पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशानुसार, महिला सुरक्षा से संबंधित विशेष अभियान "ऑपरेशन मजनू" के तहत मनचले शोहदों पर प्रभावी कार्रवाई की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर और क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बलुआ अतुल कुमार के नेतृत्व में बलुआ पुलिस टीम ने दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को एक शोहदे को गिरफ्तार किया।

अश्लील टिप्पणी पर गिरफ्तारी
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान 19 वर्षीय राहुल पुत्र अनिल कुमार के रूप में की गयी। यह बलुआ थाना इलाके सराय गांव का रहने वाला है। राहुल पर महिलाओं व बालिकाओं को देखकर अश्लील गाना गाने और फब्तियां कसने का आरोप लगा हुआ है। पुलिस के इस त्वरित कार्रवाई पर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। बलुआ थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त राहुल के खिलाफ थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या- 272/2025 धारा 296 बीएनएस में पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

पुलिस टीम में महिला कांस्टेबल शामिल
इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार, उप निरीक्षक विनोद कुमार सिंह, कांस्टेबल विजयनाथ यादव के साथ-साथ महिला कांस्टेबल खुशबू रानी और महिला कांस्टेबल शालिनी चौधरी भी शामिल रहीं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि 'ऑपरेशन मजनू' के तहत महिला सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए ऐसे मनचलों पर लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*