जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

एक साल पहले चहनिया पॉवर हाउस से गाड़ी चुराने वाला चोर अरेस्ट, गाड़ी भी हुयी बरामद

पुलिस ने बताया कि मुकदमा अपराध संख्या 264/2022 धारा 379/411 भादवि में प्रकाश में आये वांछित अभियुक्त  श्यामबली बिन्द पुत्र स्व. गिरजाशंकर बिन्द निवासी थाना रामगढ को बुधवार को दोपहर बाद गिरफ्तार किया गया।
 

बलुआ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोचा

बिहार से पकड़ा गया श्यामबली बिन्द

28 नवंबर 2022 को गायब हुयी थी काले रंग की पैशन प्रो बाइक


 

चंदौली जिले के चहनिया पावर हाउस के सामने से मोटर साइकिल चोरी करने वाले शातिर चोर को बलुआ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बलुआ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बिहार के  ग्राम मसोई थाना चैनपुर  के पास से अभियुक्त को चोरी की मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि 28 नवंबर 2022 को  शाम 3 बजे चहनियां पावर हाऊस के सामने एक मोटर साइकिल चोरी हो गयी थी, जिसका नम्बर UP 67 L 4773 था। होंडा पैशन प्रो की काले रंग की मोटरसाइकिल को चोरी करने के बाद बिहार लेकर चला गया था।  मामले में बलुआ थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम मसोई थाना चैनपुर जिला कैमूर भभुआ बिहार से इसको धर दबोचा।
पुलिस ने बताया कि मुकदमा अपराध संख्या 264/2022 धारा 379/411 भादवि में प्रकाश में आये वांछित अभियुक्त  श्यामबली बिन्द पुत्र स्व. गिरजाशंकर बिन्द निवासी थाना रामगढ को बुधवार को दोपहर बाद गिरफ्तार किया गया।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए अभियुक्त ने बताया कि चहनियां पावर हाऊस के सामने से  मोटर साइकिल को उसी ने चुराया था। वह भिन्न भिन्न जगहों पर घूम फिर कर आस पास के क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं करता रहता है।
आपराधिक इतिहासः-
1.    मु0अ0सं0 264/22 धारा 379/411 भादवि0 थाना बलुआ जनपद चन्दौली
2.    मु0अ0सं0 379/22 धारा 414/34 भादवि थाना रामगढ़ जनपद कैमुर (बिहार)
इसको गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह के साथ हमराहीगण शामिल थे।

 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*