चकरघट्टा पुलिस की कार्रवाई: वारंटी अभियुक्त रामजतन गिरफ्तार
56 वर्षीय रामजतन हुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा
ग्राम शाहपुर से हुई अभियुक्त की गिरफ्तारी
शाम 6:30 बजे दबोचा गया आरोपी
चंदौली जिले में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे वारंटी/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना चकरघट्टा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
आपको बता दें कि अपर पुलिस अधीक्षक (आप0) दिगम्बर कुशवाहा के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नौगढ़ नामेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी दयाराम गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार शाम एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त की पहचान
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम रामजतन पुत्र महावीर, उम्र करीब 56 वर्ष, निवासी ग्राम शाहपुर थाना चकरघट्टा, जनपद चंदौली है। अभियुक्त के विरुद्ध माननीय किशोर न्याय बोर्ड चंदौली द्वारा वाद संख्या 048/15 में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।
गिरफ्तारी का विवरण
अभियुक्त को पुलिस ने दिनांक 26.08.2025 को शाम 6:30 बजे ग्राम शाहपुर से गिरफ्तार किया। थाना चकरघट्टा से गिरफ्तारी स्थल की दूरी लगभग 25 किलोमीटर पूर्व बताई गई है।
पुलिस टीम का योगदान
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक लालबहादुर और आरक्षी बसंत यादव शामिल रहे। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत करने हेतु आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








