जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

चकरघट्टा पुलिस ने दबिश देकर दबोचे 2 वारंटी, गिरफ्तार करके कोर्ट में किया पेश

चंदौली के थाना चकरघट्टा पुलिस ने न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनके घर से सुबह-सुबह पकड़ा और कोर्ट में पेश करने की कानूनी कार्रवाई की।

 
 

चकरघट्टा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

कोर्ट से जारी वारंट पर गिरफ्तारी

सुबह दबिश देकर पकड़े आरोपी

अलग-अलग मामलों के दो आरोपी

विधिक कार्रवाई कर भेजा गया कोर्ट

चंदौली जिले में पुलिस अधिकारियों के निर्देशन और थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना चकरघट्टा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने न्यायालय जे.एम. चकिया द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट का अनुपालन करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

सुबह-सुबह घर पर दबिश देकर दो आरोपियों को पकड़ा
चकरघट्टा पुलिस ने सुबह 6.00 से 7.30 बजे के बीच अलग-अलग गांवों में दबिश दी। पहला आरोपी बृजेश कुमार (28 वर्ष), निवासी ग्राम ठठवा, धारा 354(क) व 452 भादवि के वारंट से संबंधित था। वहीं दूसरा आरोपी गनेश (22 वर्ष), निवासी ग्राम बजरडीहा, बीएनएस की सुसंगत धाराओं से संबंधित वारंट में वांछित था। दोनों को उनके घर से पकड़ा गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों पर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अरविन्द्र कुमार यादव, हेड कांस्टेबल संजय कुमार साहू, विनोद सिंह यादव, कांस्टेबल किशन सिंह, प्रणव सिंह, सोमनाथ और महिला कांस्टेबल प्रिया यादव शामिल रहे। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें संबंधित न्यायालय चकिया में पेश करने के लिए भेजा गया है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*