जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चकरघट्टा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तारी

अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी प्राथमिकता में थी। अभियुक्त को पकड़ने के लिए लगातार मुखबिरों से सूचना संकलन किया जा रहा था।
 

वांछित अपराधियों के खिलाफ चंदौली पुलिस का अभियान जारी

लक्ष्मणपुर तिराहा से वांछित अभियुक्त धर दबोचा गया

24 वर्षीय विनोद यादव गिरफ्तारी

चंदौली जनपद की पुलिस द्वारा वांछित एवं वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। थाना चकरघट्टा पुलिस ने 01 नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के आदेश पर चलाए जा रहे इस अभियान की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन दिगम्बर कुशवाहा एवं क्षेत्राधिकारी नौगढ़ नामेन्द्र कुमार कर रहे हैं। इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में थाना चकरघट्टा प्रभारी निरीक्षक दयाराम गौतम अपनी टीम के साथ सीमावर्ती गांवों में लगातार दबिश दे रहे थे।

इसी क्रम में शनिवार की सुबह लगभग 08:30 बजे पुलिस टीम ने लक्ष्मणपुर तिराहा के पास से विनोद यादव पुत्र रामचन्दर यादव, उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी ग्राम पचकेडिया थाना चकरघट्टा को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध मुक़दमा अपराध संख्या - 51/2025, धारा 69 बी.एन.एस. में मुकदमा पंजीकृत है।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी प्राथमिकता में थी। अभियुक्त को पकड़ने के लिए लगातार मुखबिरों से सूचना संकलन किया जा रहा था। अंततः पुलिस टीम की सक्रियता से अभियुक्त को धर दबोचा गया।

गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक शिवसागर द्विवेदी तथा कांस्टेबल रुद्रप्रकाश मिश्रा की विशेष भूमिका रही। पुलिस ने अभियुक्त को आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूरी करने के बाद न्यायालय चंदौली में पेश किया।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*