चकिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, तीन चोरों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
चंदौली जिला के चकिया कोतवाली पुलिस ने बुधवार को गरला तिराहे के पास से चोरी गए ई रिक्शा के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों को पुलिस ने सुसंगत धारा के तहत जेल भेज दिया है।
बताते चलें कि सरैया गांव निवासी जामवंत गुप्ता अपनी नीले रंग की ई रिक्शा यूपी 67 ए टी 8574 बीते सोमवार की रात अपने दरवाजे पर खड़ा करके चार्ज में लगाकर बगल में सो रहे थे। इसी बीच रात लगभग साढे 12 बजे जब वह नींद की आगोश में थे, उस समय चोरों ने उनके दरवाजे से ई रिक्शा को चुरा ले गए नींद खुलने के बाद मौके से ई-रिक्शा गायब था तब उन्होंने इसकी जानकारी परिवार एवं आसपास के लोगों को दी काफी खोजबीन के बाद उसका कहीं पता नहीं चला तो वह इसकी शिकायत व्यापार मंडल के लोगों से करते हुए सैदूपुर पुलिस चौकी को चोरी की घटना की जानकारी दी।
इस मामले में चकिया कोतवाली में अज्ञात चोरों के विरुद्ध ई रिक्शा चोरी की प्राथमिक की दर्ज की गई। चोरी के मामले में सक्रियता दिखाते हुए कोतवाल अतुल कुमार प्रजापति ने मुकदमा दर्ज होने की 24 घंटे के अंदर मामले का पर्दाफाश कर दिया और चोरी गए ई रिक्शा सहित तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार प्रजापति ने बताया कि चोरी के मामले में वांछित चंदन चौहान, हिरन उर्फ कैलाश चौहान तथा शौकत अली उर्फ हारून को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। चंदन चौहान मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना अंतर्गत सगहा गांव का निवासी है। वही हिरन उर्फ कैलाश चौहान तथा शौकत अली उर्फ हारून चकिया कोतवाली के मोहम्मदाबाद गांव के रहने वाले हैं। गिरफ्तार चंदन चौहान तथा हिरन का पूर्व के आपराधिक इतिहास भी रहे हैं। चोरी में सभी वांछितों को धारा 303(2) 317(2) बीएनएस के तहत जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सैदूपुर चौकी इंचार्ज परमानंद, हेड कांस्टेबल नंदलाल सरोज, कांस्टेबल राजू कुमार रहे।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







