जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चकिया पुलिस ने की वारंटी अभियुक्त रामअवध की गिरफ्तारी

थाना चकिया पुलिस टीम ने शुक्रवार को न्यायालय से निर्गत गैर-जमानती वारंट (NBW) से संबंधित अभियुक्त रामअवध पुत्र दयाराम, निवासी बुढ़वल, थाना चकिया को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया।
 

वारंटी अभियुक्त रामअवध की गिरफ्तारी

घर के बाहर से दबोचा गया आरोपी

न्यायालय से निर्गत NBW पर कार्रवाई

चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर वांछित और वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में चकिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना चकिया पुलिस टीम ने शुक्रवार को न्यायालय से निर्गत गैर-जमानती वारंट (NBW) से संबंधित अभियुक्त रामअवध पुत्र दयाराम, निवासी बुढ़वल, थाना चकिया को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया।

इस कार्रवाई का नेतृत्व थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने किया। गिरफ्तारी अभियान अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन दिगम्बर कुशवाहा और क्षेत्राधिकारी चकिया रघुराज के पर्यवेक्षण में चलाया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के साथ उपनिरीक्षक हरेन्द्र यादव और कांस्टेबल अनिल सिंह भी शामिल रहे।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए वारंटी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। चकिया पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि वांछित और वारंटी अभियुक्त कानून से किसी भी कीमत पर बच नहीं सकते।

पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियुक्तों की गिरफ्तारी से कानून व्यवस्था मजबूत होती है और जनता में विश्वास कायम रहता है। जनपदीय पुलिस आगे भी इसी तरह लगातार वारंटियों और वांछित अपराधियों पर शिकंजा कसती रहेगी।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*