पशु तस्करों को चकिया और बबुरी पुलिस में मिलकर दबोचा, शिकारगंज से हुई गिरफ्तारी

डीसीएम में प्रयागराज से लादकर बिहार जा रहे थे जानवर
25 गोवंश के साथ 2 गौ तस्कर गिरफ्तार
बबुरी और चकिया पुलिस ने मिलकर की कार्रवाई
चंदौली जिले में चकिया कोतवाली व थाना बबुरी पुलिस टीम को संयुक्त कार्यवाई में शिकारगंज के पास दो पशु तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। उनके पास से डीसीएम गाड़ी में लादे गए जानवर भी बरामद हुए हैं।
जानकारी में बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार महोदय चन्दौली व अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन सुखराम भारती महोदय के आदेशानुसार अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण , वांछित व वारंटी अभियुक्तो के गिरफ्तारी व गोवंशो की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी चकिया आशुतोष तिवारी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चकिया व थाना प्रभारी बबुरी उनके द्वारा गठित टीम ने 25 राशि गोंवंश को क्रूरता पूर्वक डीसीएम में लादकर वध हेतु बिहार ले जा रहे गो तस्कर सोनू और मनोज कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
इन दोनों पसंद तस्करों को शिकारगंज के पास गिरफ्तार करके थाना चकिया पर मुकदमा अपराध संख्या 340/2023 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम 307/429 भादवि व 4/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान दोनों पशु तस्करों ने बताया कि प्रयागराज के आस पास के गांवो से खरीद कर हड़िया हाइवे के पास जंगल में इकट्ठा करके DCM ट्रक पर लादकर वध हेतु गौड़िहार चकिया , इलिया के रास्ते बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल ले जाकर ऊचे दामों पर बेच देते हैं। इसमें जो भी मुनाफा होता है उसमें से तेल का पैसा व रास्ते के खर्च को निकाल कर बराबर बराबर आपस मे बांट लेते है ।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण व गिरफ्तारी का स्थान-
1. सोनू पुत्र हसीन नि0 ग्राम उजिहिनी संदीपघाट थाना महेवाघाट जिला कौशाम्बी उम्र लगभग 28 वर्ष
2. मनोज कुमार पुत्र बाबदीन नि0 कोर्रही थाना बिसण्डा जिला बांदा उम्र लगभग 22 वर्ष
अपराधिक इतिहास-
अभियुक्त मनोज कुमार का अपराधिक इतिहास-
1. मुकदमा अपराध संख्या 95/2021 धारा 279/429 भादवि व 3/5ए/8 गोवध नि. अधि. थाना लंका जनपद वाराणसी
2. मुकदमा अपराध संख्या 116/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 207 एमवी एक्ट थाना तिन्दवारी जनपद बांदा
3. मुकदमा अपराध संख्या 340/2023 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम 307/429 भादवि व 4/25 आर्म्स एक्ट
अभियुक्त सोनू कुमार का अपराधिक इतिहास-
1. मुकदमा अपराध संख्या 23/2016 धारा 3/5ए/8 गोवध नि. अधि. थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली
2. मुकदमा अपराध संख्या 340/2023 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम 307/429 भादवि व 4/25 आर्म्स एक्ट
3. मुकदमा अपराध संख्या 89/2012 धारा 3/5ए/8 गोवध नि. अधि. थाना करारी जनपद कौशाम्बी
बरामदगी का विवरण-
1- 25 राशि गोवंश (05 अदद गाय , 01 अदद बछिया , 16 अदद साँड, 03 अदद बैल )
2- एक अदद डीसीएम HR55AP0533
3- दो अदद लोहे का चापड
4- दो अदद कीपैड मोबाइल
इनको गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चकिया कोतवाली के कोतवाल अतुल कुमार प्रजापति के साथ-साथ बबुरी थाने के थाना प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय
के अलावा उप निरीक्षक अवध बिहारी यादव, सिपाही अखिलेश सिंह, अरूण गिरी, अनुज वर्मा, प्रदीप सिंह, रविन्द्र कुमार, बीरबहादुर, रामकेश पाल, शिवांशु सिंह शामिल थे।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*