चकिया में शर्मनाक वारदात: मासूम से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, ऑटो में बैठाकर ले गया था दरिंदा
चंदौली के चकिया में एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी मोहन प्रजापति को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बहला-फुसलाकर बच्ची को ऑटो में ले गया था।
24 घंटे के अंदर दरिंदा गिरफ्तार
ऑटो में ले जाकर की हैवानियत
शमशेर नगर का निवासी है आरोपी
पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज
चकिया पुलिस को मिली सफलता
चंदौली जिले के चकिया थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्ची के साथ हुई दिल दहला देने वाली वारदात में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को धर दबोचा है। पकड़ा गया आरोपी कस्बे के शमशेर नगर का रहने वाला है।
24 घंटे के अंदर रेप करने वाला दरिंदा गिरफ्तार
— Chandauli Samachar (@chandaulinews) August 21, 2026
ऑटो में ले जाकर की थी मासूम के साथ हैवानियत
शमशेर नगर का निवासी है आरोपी, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज@Uppolice @chandaulipolice @cochakiyacdi @chakiyacdi pic.twitter.com/Jcc8JPPPdX
घर से बहला-फुसलाकर ऑटो में ले गया था आरोपी
मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी मोहन प्रजापति पुत्र छेदी (निवासी वार्ड नंबर 3, शमशेर नगर, चकिया) मासूम बच्ची के घर पहुँचा और उसे खिलाने के बहाने बाहर ले आया। इसके बाद वह बच्ची को एक ऑटो में बैठाकर मोहम्मदाबाद की तरफ ले गया, जहाँ उसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद वह बच्ची को घर के पास छोड़कर फरार हो गया था।
तहरीर मिलते ही एक्शन में आई चकिया पुलिस
बच्ची के परिजनों की शिकायत और लिखित तहरीर के आधार पर चकिया थाने में बीएनएस की धारा 65(2) और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत आरोपी की तलाश में जुट गई।
इन्टर कॉलेज के पीछे से दबोचा गया आरोपी
सघन चेकिंग और मुखबिर की सूचना पर चकिया पुलिस टीम ने आरोपी मोहन प्रजापति को कस्बे के ही इन्टर कॉलेज के पीछे से घेरकर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







