जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

दो पशु तस्कर को चकिया पुलिस ने किया गिरफ्तार, 9 गोवंश भी बरामद

बरामद बोलेरो से कुल 09 राशि गोवंश व अभियुक्त नीरज कुमार के पास एक तमंचा 315 बोर व एक  जिन्दा कारतूस व अभियुक्त सोनू कुमार के पास से एक चापड़ बरामद किया गया।
 

चंदौली जिले के थाना चकिया पुलिस द्वारा संगठित पशु तस्करी गिरोह के 02 सदस्यो को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही पिकअप सहित 09गोवंश बरामद किए गए है।

बताते चले कि डा0 अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक चंदौली के निर्देशानुसार जनपद मे शराब व गौ तस्करी करने वाले गिरोह के विरूद्ध कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम मे चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान  बोलेरो पिकअप से 09 गोवंशों को बरामद करते हुए तस्करी कर रहे 02 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

आपको बता दें कि आज थानाध्यक्ष अतुल कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक बोलेरो पिकप मे गोवंश लादकर अहरौरा शिकारगंज से आ रही है जो मुरारपुर तिराहे गरला तिराहा होते हुए मूसाखाड होते हुए बिहार को गोवंशो को वध हेतु पण्डुवा पश्चिम बंगला को ले जाने वाले है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष मय हमराहियान द्वारा भभौरा नाका के आगे मूसाखाड़ को जाने वाले रास्ते पर मंदिर के पास अपने को छिपाते हुए आने वाले वाहन का इंतजार करने लगे कि थोड़ी देर बाद  गोवंश लदे बोलेरो पिकप नं. BR45GA8816 को पकड़ लिया गया तथा गिरोह के कुल दो शातिर पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया । बरामद बोलेरो से कुल 09 राशि गोवंश व अभियुक्त नीरज कुमार के पास एक तमंचा 315 बोर व एक  जिन्दा कारतूस व अभियुक्त सोनू कुमार के पास से एक चापड़ बरामद किया गया।

 Arrested 2 pashu taskars 

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना चकिया जनपद चन्दौली पर उक्त के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 55/24 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता  निवारण अधिनियम व 3/25 व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना चकिया जनपद चंदौली का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

अभियुक्तगण से बारी-बारी पूछताछ की गयी तो संयुक्त रुप से अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि साहब हम लोग वाहन के मालिक के साथ जनपद मिर्जापुर के अहरौरा मिर्जापुर के जंगलो के आस-पास के गांवो से सस्ते दामो पर गोवंशो को खरीदकर अहरौरा क्षेत्र के पहाड़ी इलाके मे इकट्ठा करते है और वाहन मालिक के साथ बोलेरो पिकअप वाहन में लादकर वध  हेतु बिहार के रास्ते होते पण्डुवा पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे जिससे अच्छा मुनाफा होता है जिसे हम चारों लोग आपस मे बांट लेते है ।

नाम पता अभियुक्तगण-
1. नीरज कुमार पुत्र सुरेश प्रसाद निवासी ग्राम रामपुर चमरही थाना बबुरी जनपद चन्दौली उम्र 22 वर्ष  
2. सोनू बियार पुत्र मुरारी बियार निवासी ग्राम रामपुर चमरही थाना बबुरी जनपद चन्दौली उम्र 22 वर्ष  

आपराधिक इतिहास अभियुक्त नीरज कुमार-
1.मुकदमा अपराध संख्या 51/2022 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशुक्रूरता निवारण अधिनियम व 429 भादवि थाना इलिया जनपद चन्दौली
2.मुकदमा अपराध संख्या 73/2021 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशुक्रूरता निवारण अधिनियम व 429 भादवि थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली ।
3.मुकदमा अपराध संख्या 121/2017 धारा 279/337/338/427/304ए भादवि थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली ।
4.मुकदमा अपराध संख्या 203/2018 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशुक्रूरता निवारण अधिनियम थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली
5.मुकदमा अपराध संख्या 52/2022  धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना इलिया जनपद चन्दौली ।
6.मुकदमा अपराध संख्या 127/2022 धारा 3(1) उ.प्र. गैंगेस्टर एक्ट थाना इलिया जनपद चन्दौली ।

आपराधिक इतिहास अभियुक्त सोनू कुमार-

1.मुक़दमा अपराध संख्या  136/2020 धारा 3(1) उ.प्र. गैंगेस्टर एक्ट थाना अदलहाट जनपद मिर्जापुर
2मुक़दमा अपराध संख्या  189/2019 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 188/406 भारतीय दंड विधान थाना अदलहाट जनपद मिर्जापुर
बरामदगी का विवरणः-
1.09 राशि गोवंश
2.एक बोलेरो पिकप नं. BR45GA8816
3.एक  तमंचा 315 बोर, एक  जिन्दा कारतूस 315 बोर
4.एक  चापड

इस दौरान बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में  थानाध्यक्ष अतुल कुमार, उप निरीक्षक गिरीशचन्द्र राय, उप निरीक्षक दुर्गादत्त यादव, हेड कांस्टेबल जलभरत यादव, हेड कांस्टेबल दीपचन्द्र गिरी, हेड कांस्टेबल सूरज कुमार, हेड कांस्टेबल अरूण गिरी सम्मलित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*